- सोते वक्त पहले गोली मारी, फिर बाहर खींचकर चाकू से गला रेत दिया
- सत्ता पार्टी के नेता की हत्या से मचा हड़कंप
झरिया। धनबाद(झारखंड) जिले झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और उसकी पत्नी की बेहद ही दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गयी। सत्ता पार्टी के इस बड़े नेता की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। सुदामडीह थाना क्षेत्र के गौरखुटी स्थित उनके घर पर ये वारदात हुई है। पहले तो झारखंड मुक्ति मोर्चा (खटट) के धनबाद महानगर उपाध्यक्ष शंकर रवानी (53) व उनकी पत्नी बालिका देवी (50) को घर में घुसकर गोली मारी और फिर उससे भी हत्यारों का मन नहीं भरा तो घर से बाहर खींचकर गला भी रेत दिया। शनिवार की रात उनके घर में ये वारदात हुई है, जबकि लोगों को ये जानकारी आज सुबह हुई। यहां ये बात गौर करने वाली है झारखंड में जेएमएम की ही सरकार है और हेमंत सोरेन वहां के मुख्यमंत्री है। हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि इसे दो परिवार के बीच की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है।
खटट धनबाद महानगर के उपाध्यक्ष शंकर रवानी के बड़े बेटे की भी 3 साल पहले हत्या हो चुकी है। उस पर चचेरे भाई की हत्या का आरोप लगा था। शंकर रवानी (53) और उनकी पत्नी बालिका देवी (50) का एक पुत्र है, जो बाहर रहता है। आसपास के लोगों के अनुसार, शनिवार की रात 4-5 बदमाश उनके घर में घुसे और सो रहे दंपती को गोली मार दी। इसके बाद उन्हें खींचते हुए आंगन तक लाए और धारदार हथियार से गला रेत दिया। पुलिस को मौके से तीन खोखा और चाकू मिला है। मृतक शंकर रवानी का पुत्र करण रवानी बाहर में पढ़ाई करता है। यहां उसके पिता व मां रहते थे। बताया जा रहा है कि इस दंपती ने अपराधियों से अपनी जान बचाने के लिए काफी जद्दोजहद की। अपराधियों ने पति-पत्नी की गर्दन को चाकू से रेत दिया। साथ ही किसी धारदार हथियार से शंकर रवानी के सिर पर वार भी किया। शंकर रवानी के सिर पर गहरे जख्म हैं।
बाहर से बंद था मेन गेट
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने घर के मेन गेट को बाहर से बंद कर दिया। घर के कमरे व आंगन में चारों ओर खून के धब्बे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों ने सो रहे पति-पत्नी को पहले गोली मारी और फिर कमरे से बाहर खींचकर चाकू से गला रेत दिया। आपको बता दें कि झारखंड में जेएमएम की ही सरकार है।
**
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...