Google Analytics Meta Pixel पंचायतों की मजबूती से गांवों में विकास की नई रफ्तार तेज - Ekhabri.com

पंचायतों की मजबूती से गांवों में विकास की नई रफ्तार तेज

रायपुर, 24 अप्रैल 2026। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार की जा रही है। उन्होंने गांवों के समग्र विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को अहम बताते हुए योजनाओं के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने पर जोर दिया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही ग्रामीण विकास को गति मिलती है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने भी अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पंचायत स्तर से की, जिससे उन्हें जमीनी समस्याओं और विकास की जरूरतों को समझने का अवसर मिला।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीणों को पक्के मकान मिल रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से कनेक्टिविटी में सुधार आया है। अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के जरिए बैंकिंग, बिजली बिल भुगतान, पेंशन और बीमा जैसी सेवाएं गांवों में आसानी से उपलब्ध हो रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि जल जीवन मिशन 2.0 के तहत हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सफल क्रियान्वयन में पंचायतों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों की नियमित निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की अपील की।

 

उन्होंने सुशासन तिहार के आयोजन का जिक्र करते हुए कहा कि इसके माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के तहत लंबित बिजली बिलों में सरचार्ज माफी और रियायत का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Read Also  अबूझमाड़ के 50 स्कूलों में काले के बजाय शान से लहराया तिरंगा

 

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत करने और विकास कार्यों की निरंतर स्वीकृति का उल्लेख किया।

 

सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं पर आधारित स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने मेगा स्वास्थ्य शिविर सहित प्रोजेक्ट छांव, धड़कन, दधीचि, नैनो, रचना, स्मृति पुस्तकालय और बिजनेस दीदी जैसे नवाचारों की सराहना की। साथ ही हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र और राशि का वितरण किया गया।

 

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *