Google Analytics Meta Pixel थियेटर में सिनेमा देखने का रास्ता साफ, 15 October से खुलेंगे हॉल - Ekhabri.com

थियेटर में सिनेमा देखने का रास्ता साफ, 15 October से खुलेंगे हॉल

देश में कोरोना का असर जैसे-जैसे कम हो रहा है, सरकार थोडी-थोडी ढिल देने लगी है। नई खुशखबरी सिनेमा प्रेमियों के लिए है। मोदी सरकार ने अनलॉक 5 में सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दे दी है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने नए दिशा-निर्देश जारी कर निषिद्ध क्षेत्रों से बाहर और गतिविधियों को छूट दी है। इसमें 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों,  नाटकघरों और बड़े मल्टीप्लेक्स को खोलने की अनुमति भी शामिल है,  लेकिन इनमें अधिकतम 50 प्रतिशत सीटें ही भरी जा सकेंगी।

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की जिसमें बताया गया है कि किन शर्तों के साथ सिनेमाघर खोले जा सकते हैं। 70 एमएम के पर्दे पर सिनेमा (Cinema) का आनंद लेने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के कारण पिछले सात महीने से बंद पड़े देश भर के सिनेमा हॉल (Cinema hall reopen) 15 अक्टूबर से खोल दिए जाएंगे।

हर सिनेमा हॉल में उनकी कुल क्षमता का 50 फीसदी दर्शकों को ही बैठाने की अनुमति होगी और सभी लोगों को मास्क लगाकर रहना होगा। सरकार का कहना है कि फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों, सिनेमा हॉल के प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित लोगों से विचार विमर्श कर ही ये SOP जारी किए गए हैं।

करने होंगे ये 10 काम-

  1. सिनेमा हॉल के भीतर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सिर्फ 50 फीसदी सीटों पर ही दर्शक बैठ सकेंगे। यानि एक सीट छोड़कर एक पर दर्शक को बैठाने की अनुमति होगी। खाली सीट पर निशान लगाना अनिवार्य होगा।
  2. सिनेमा हाल के भीतर हाथ धोने और सैनिटाइजर का प्रबंध करना होगा।
  3. सभी को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने का सुझाव दिया जाएगा।
  4. हर दर्शक का बुखार मापा जाएगा।
  5. टिकट बेचने के लिए अधिक काउंटर खोले जाएंगे, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग को ज्यादा बढ़ावा दिया जाएगा।
  6. खाने-पीने का सामान पैक्‍ड ही मिलेगा और उसके भी अधिक काउंटर खोले जाएंगे।
  7. सिनेमा हॉल के स्टाफ की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्हें हाथों के दस्ताने, पीपीई किट और मास्क आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।
  8. सिनेमा हॉल को पूरी तरह से डी-सेनिटाइज करने के इंतजाम किए जाएंगे।
  9. हर शो के बाद ऐसा करना जरूरी होगा। हाल के भीतर तापमान भी 24 से 30 डिग्री के बीच रखा जाएगा।
  10.  सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल में हवा का इंतजाम करना होगा। हर शो से पहले और मध्यांतर में कोरोना से बचाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों की एक मिनट की फिल्म दिखाई जाएगी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *