दुर्ग। जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अरसनारा में गौठान निर्माण के साथ-साथ चारागाह एवं बाडी भी विकसित किया गया है। ग्राम पंचायत अरसनारा में गोबर विक्रय कर ग्रामीण अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे है। जिसमें ग्राम अरसनारा के 02 स्व-सहायता समूह को सामुदायिक बाड़ी हेतु भूमि उपलब्ध करायी गई है। जिसमें महिलाएं गेंदा फूल से लेकर सब्जी,भाजी का उत्पादन भी कर रही है।
जिसमें उद्यानिकी विभाग द्वारा 3,000 गेंदे के पौधे और प्याज, भिन्डी, लौकी एवं बैगन के बीज पर नगद अनुदान दिया गया। उद्यानिकी विभाग से अनुदान के साथ समय-समय पर तकनीकी सहायता हेतु विभाग के अधिकारियों द्वारा नियमित मार्गदर्शन एवं सहयोग दिया जा रहा है। शुरुआत में पंचायत द्वारा स्वयं आगे आकर चारागाह एवं बाड़ी का विकास का कार्य किया गया परंतु जनपद पंचायत पाटन द्वारा समूह से चर्चा कर स्व सहायता समूह को प्रेरित किया गया। जिसका परिणाम आज सबके सामने है, आज भगवती स्व-सहायता समूह एवं जय मां संतोषी स्व-सहायता समूह की महिलाएं स्वस्फुर्त कार्य कर लाभ अर्जित कर रही है। समूह द्वारा अब तक 90 हजार रुपये खर्च कर, कुल 100 क्विटंल सब्जी उत्पादन किया जा चुका है। जिसे विक्रय कर 2 लाख 35 हजार रुपये राशि प्राप्त हुआ, जिसमें समूह को 1 लाख 45 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। आज ग्रामीण स्तर पर यहाँ की महिलाएं एनजीजीबी योजना से लोकल मार्केट में सब्जी विक्रय कर आय अर्जित कर रही है।
वर्तमान में की जा रही गेंदे के फूल की खेती से प्रतिदिन 40-50 किलोग्राम फूलों का उत्पादन किया जाता है। जिसे समूह की महिलाओं को 600-800 रुपये प्रतिदिवस तक आय की प्राप्ति होती है। श्री अंकेश साहू ने बताया गया कि गेदा के पौधों में 35-40 दिनों में फुलों का आना प्रारंभ हो जाता है। 3-4 महिनों के पौधों में लगातार फुल आते है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...