Google Analytics Meta Pixel जबलपुर में वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ - Ekhabri.com

जबलपुर में वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

मध्य प्रदेश के जबलपुर में वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज सहित देश-विदेश के कई विद्वान शामिल हुए। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन मानस भवन में आयोजित किया गया है, जो 2 से 4 जनवरी तक चलेगा। सम्मेलन में 12 देशों से आए शोधकर्ता रामायण और भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मंथन कर रहे हैं।

 

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत की मूल पहचान और सांस्कृतिक स्वरूप को बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजनों की आज पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भगवान राम और श्रीकृष्ण के जीवन से हर प्रश्न का उत्तर मिलता है और उनका आदर्श चरित्र समाज को दिशा देने का काम करता है। मुख्यमंत्री ने संत परंपरा को भारत की आत्मा बताते हुए कहा कि संत ही समाज को भविष्य के लिए तैयार करने का दृष्टिकोण देते हैं। उन्होंने भगवान राम के जीवन को त्याग, समर्पण और समावेश का प्रतीक बताया और रामराज्य की अवधारणा को समाज के लिए प्रेरणास्रोत कहा। साथ ही जबलपुर को सांस्कृतिक दृष्टि से सौभाग्यशाली नगर बताया।

 

 

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि संतों ने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रामचरितमानस ने भारत को भारत बनाए रखने में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि वैचारिक प्रदूषण के इस दौर में रामायण जैसे ग्रंथों पर आधारित सम्मेलन अत्यंत आवश्यक हैं। रामायण को केवल ग्रंथ तक सीमित न रखते हुए जीवन में उतारने की जरूरत है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का आयोजन जबलपुर के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी होना चाहिए।वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और रामकथा के वैश्विक प्रभाव को एक नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *