Google Analytics Meta Pixel दुनिया का सबसे अनोखा पेड़, जिसे काटने पर बहने लगता है इंसानों जैसा खून - Ekhabri.com

दुनिया का सबसे अनोखा पेड़, जिसे काटने पर बहने लगता है इंसानों जैसा खून

नई दिल्ली। अक्सर हमें सुनने को मिलता है कि पेड़-पौधों में भी जान होती है, वो भी इंसानों की तरह सांस लेते हैं, लेकिन लोग उन्हें काटते समय ये बात भूल जाते हैं। अब जरा सोचिए कि अगर आपने कोई पेड़ काटा और उससे इंसानों की तरह की लाल रंग का खून निकलने लगे तो? यकीनन आप ऐसा नजारा देखकर डर जाएंगे, क्योंकि इसकी उम्मीद आपने कभी ही नहीं होगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे काटने पर इंसानों की तरह की खून निकलता है। ज्यादातर लोग तो इस पेड़ के बारे में जानते भी नहीं हैं, लेकिन जो जानते हैं वो इसे जादुई मानते हैं। दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले इस बेहद ही खास और अनोखे पेड़ को लोग ब्लडवुड ट्री के नाम से जानते हैं। इसे और भी कई नामों से जाना जाता है, जैसे कि- किआट मुकवा, मुनिंगा। इसका वैज्ञानिक नाम सेरोकारपस एंगोलेनसिस है। यह अनोखा पेड़ मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों में भी पाया जाता है। ऐसा नहीं है कि ब्लडवुड ट्री को सिर्फ काटने पर ही खून निकलता है। इसकी अगर डाली टूट भी जाए तो भी उस जगह से खून निकलने लगता है। असल में यह गहरे लाल रंग का एक तरल पदार्थ होता है, जो देखने में बिल्कुल खून जैसा होता है। इस अनोखे पेड़ की लंबाई 12 से 18 मीटर तक होती है। पेड़ के ऊपर पत्तों और टहनियों का आकार इस तरीके से बना होता है जैसे वहां कोई छतरी लगी हो। इसके पत्ते काफी घने होते हैं और इसपर पीले रंग के फूल खिलते हैं। इसकी लकड़ी से काफी महंगे-महंगे फर्नीचर बनाए जाते हैं। इसकी लकड़ी का खासियत ये है कि वो आसानी से मुड़ जाती है और ज्यादा सिकुड़ती भी नहीं। लोग इसे जादुई पेड़ भी मानते हैं, क्योंकि इसका इस्तेमाल दवाई के रूप में भी किया जाता है। यह इंसानों के खून संबंधी बीमारियों को ठीक कर देता है। इसमें दाद से लेकर आंखों की परेशानी, पेट की समस्या, मलेरिया और गंभीर चोटों को भी ठीक करने की ताकत है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...