Google Analytics Meta Pixel ब्रिटेन की महारानी की हत्या करने पहुंचे युवक ने खुद को बताया भारतीय सिख - Ekhabri.com

ब्रिटेन की महारानी की हत्या करने पहुंचे युवक ने खुद को बताया भारतीय सिख

इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मास्क से चेहरा छिपाए एक युवक जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हत्या करने का एलान करता नजर आ रहा है। खुद को भारतीय सिख बताने वाले इस युवक को महारानी के विंडसर कैसल महल से गिरफ्तार किया गया है। प्रिंस चार्ल्स एवं उनकी पत्नी कैमिला भी इन दिनों विंडसर कैसल में क्रिसमस की छुट्टियां बिता रहे हैैं। स्काटलैैंड यार्ड ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
द सन समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने अपना नाम जसवंत सिंह चेल बताया है। इस बीच मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बिना नाम लिए हुए कहा कि एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है और उसे मानसिक चिकित्सालय भेजा गया है। गिरफ्तार संदिग्ध के मूल्यांकन के बाद उसके खिलाफ ब्रिटेन के मानसिक स्वास्थ्य कानून के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस उसके साउथम्पटन स्थित घर की छानबीन कर रही है, जहां कथित तौर पर वह परिवार के साथ रहता है। स्काटलैैंड यार्ड के अधिकारी विंडसर कैसल से क्रिसमस के दिन तीर-कमान (क्रासबो) के साथ गिरफ्तार किए गए युवक से जुड़े वीडियो की जांच करे हैैं।
पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी ने गिरफ्तारी 24 मिनट पहले स्नैपचैट पर वीडियो अपलोड किया था। ‘स्टार वार्स” फिल्म के किरदार की तरह मास्क व हुड वाली जैकेट पहने आरोपित ने वीडियो संदेश्ा में कहा, ‘मैैं भारतीय सिख हूं। मेरा नाम जसवंत सिंह चेल है। …मेरी मौत नजदीक है। अगर आपको यह वीडियो मिले तो इसे दिलचस्पी रखने वाले लोगों तक पहुंचाएं… मैैंने जो किया और जो करने जा रहा हूं, उसके लिए माफ करना। मैैं महारानी एलिजाबेथ की हत्या का प्रयास करूंगा। यह जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला होगा, जहां लोगों को जातीय आधार पर मारा और बेइज्जत किया गया था।” 13 अप्रैल, 1919 को बैसाखी के दिन ब्रिटिश सेना के जनरल रेजिनाल्ड डायर ने भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों पर गोलियां बरसा दी थीं, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...