सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने लोगों को जागरूक करने की है जरूरत

रायपुर। सड़क दुर्घटना को कम करने सबसे ज्यादा आवश्यक है लोगों में जागरूकता लाने की। लोगों को अधिक से अधिक संदेश दे कर हम दुर्घटना को रोक सकते हैं, ये कहना है गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का। एक महीने तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया।

इसका आयोजन राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब गार्डन में रायपुर यातायात पुलिस द्वारा किया गया है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति अधिक से अधिक जागरूक किया जाना है। यह अभियान 18 जनवरी से 17 फरवरी एक माह तक चलेगा।

गृहमंत्री साहू ने कहा कि यातायात नियमों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। जीवन के प्रति स्वयं में चेतना लाएं। उन्होंने कहा कि नियमों को पढ़ते जरूर है पर पालन नहीं करते। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। दुर्घटना रोकने के लिए सरकार द्वारा पूरी कोशिश की जाती है। यातायात नियमों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने सहजता और सरलता के साथ लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने के साथ ही स्कूलों में बच्चों और अभिभावकों को भी जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर गृहमंत्री ने यातायात के नियमों से संबंधित ‘सड़क सुरक्षा संगवारी‘ पुस्तिका का विमोचन भी किया। गृहमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर यातायात नियमों से संबंधित स्टॉलों को अवलोकन भी किया।

कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जन जागरूकता और सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों में ट्रैफिक सेंस होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गतवर्ष की तुलना में दुर्घटना में कमी आयी है। उन्होंने कोरोनाकाल में रायपुर पुलिस के कार्यों की सराहना की। रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने जिले के यातायात प्रतिवेदन से अवगत कराया।

कार्यक्रम में चौक-चौराहों पर स्टॉप लाइन का पालन, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग नहीं करने, दोपहिया चलते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, यातायात नियमों एवं संकेतों का पालन करने, नशे की हालत में, उतावलेपन में और खतरनाक तरीके से वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति पर ही वाहन चलाने और वाहन को हमेशा दुरुस्त रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में यातायात नियमों से सम्बंधित प्रश्नों का सही जवाब देने वाले लोगों को रायपुर यातायात पुलिस द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

इस अवसर पर रायपुर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज डॉ. आनंद छाबड़ा, रायपुर नगर निगम आयुक्त सौरभ सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एम.आर. मंडावी, यातायात लीड एजेन्सी के संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...