Google Analytics Meta Pixel इस व्यवसायी ने दिवाली गिफ्ट में कर्मचारियों को दीं कार और बाइक - Ekhabri.com

इस व्यवसायी ने दिवाली गिफ्ट में कर्मचारियों को दीं कार और बाइक

दिवाली गिफ्ट में कर्मचारियों को कार, बाइक देने की बात सुनकर आप एक बार आश्चर्यचकित हो जाएंगे, लेकिन बात अक्षरस: सत्य है। दरअसल चेन्‍नई के एक ज्वेलरी मालिक ने अपने कर्मचारियों को ये महंगे उपहार दिए हैं। ऐसा उपहार पाकर कुछ कर्मचारियों को बड़ा आश्चर्य हुआ तो कुछ तो खुशी के मारे अपने आंसू नहीं रोक पाए।

 

चलानी ज्वेलरी के मालिक जयंती लाल चयन्ती ने अपने कर्मचारियों और सहयोगियों को आठ कारें और 18 बाइक उपहार में दीं। इस पर कुल 1.20 करोड़ रुपये खर्च हुए। जयंती लाल ने कहा कि यह गिफ्ट उनके काम को प्रोत्साहित करने और उनके जीवन में कुछ खास जोड़ने के लिए है।

 

 

जयंती लाल ने कहा, ” वे सिर्फ कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि मेरा परिवार हैं। इसलिए मैं उन्हें इस तरह के सरप्राइज देकर अपने परिवार के सदस्यों की तरह व्यवहार करना चाहता था। उन्होंने हर उतार-चढ़ाव में मेरे साथ काम किया है। मुझे मुनाफा कमाने में मदद की है। ऐसे में मैं उनका सम्मान क्यों न करूं? मैं इसके बाद तहे दिल से बहुत खुश हूं। हर मालिक को अपने स्टाफ और सहकर्मियों को उपहार देकर उनका सम्मान करना चाहिए।”

तोहफे में इन्हें भी मिल चुकीं कारें और फ्लैट
-इसी साल अप्रैल में चेन्न्ई की एक आईटी कंपनी आइडियाज 2आईटी ने अपने 100 कर्मचारियों को कार गिफ्ट की थीं। 10 साल से ज्यादा समय से काम करने वाले कर्मचारियों को ये तोहफा उनके काम से खुश होकर दिया गया था।
-चेन्‍नई में अप्रैल में ही एक ग्लोबल साफ्टवेयर कंपनी ने अपने पांच कर्मचारियों को एक-एक करोड़ की कीमत वाली बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी। कुछ देर पहले ही कर्मचारियों को इस उपहार की जानकारी प्रबंधन ने दी थी।
-बीते वर्ष इंदौर के एक अस्पताल संचालक ने कोरोनाकाल में जान जोखिम में डालकर इलाज करने वाले सात कर्मियों को उपहार स्वरूप कार दी थीं।
-2016 में सूरत के हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया ने अपनी डायमंड कंपनी हरे कृष्णा एक्सपोर्ट के कर्मचारियों को दिवाली उपहार के रूप में 400 फ्लैट और 1260 कारें उपहार में दी थीं। 2018 में भी ढोलकिया ने बतौर दिवाली उपहार कर्मचारियों को 300 फ्लैट और 600 कारें भेट की थीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...