रायपुर, 28 जून 2024 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सर्किट हाउस रायपुर में आयोजित यूनिफाइड कमांड की बैठक में कहा कि राज्य में माओवादी गतिविधियों में निरंतर कमी आ रही है। केंद्रीय सुरक्षा बलों और छत्तीसगढ़ पुलिस के बेहतर तालमेल से माओवादियों के खिलाफ सफलतापूर्वक चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के कारण यह संभव हो सका है। “नियद नेल्लानार योजना” के तहत विकास कार्यों में तेजी लाने से आम जनता का शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।

मुख्यमंत्री साय ने माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सड़कों, पुल-पुलियों और अन्य सरकारी निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को मजबूत करने और स्थानीय ग्रामीणों को विश्वास में लेकर माओवाद के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा बलों के जवानों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई और उनके कैंपों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्यों विशेषतः महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ बेहतर समन्वय, संयुक्त कार्रवाई और संपर्क मार्गों पर सतत निगरानी के निर्देश दिए गए।
बैठक में उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव (गृह) मनोज पिंगुआ, केंद्रीय गृह मंत्रालय तथा राज्य शासन, केंद्रीय सुरक्षा बलों एवं राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विकास एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 20 जुलाई 2026।रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित गधीया आर्द्रभूमि इन दिनों पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। हाल ही में यहां स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...