Google Analytics Meta Pixel यह है दुनिया की सबसे छोटी नदी, जिसकी लंबाई इतनी कम कि जानकर हैरान हो जाएंगे आप - Ekhabri.com

यह है दुनिया की सबसे छोटी नदी, जिसकी लंबाई इतनी कम कि जानकर हैरान हो जाएंगे आप

नई दिल्ली। क्या आपने ऐसी नदी के बारे में सुना है, जो बमुश्किल 04-05 घरों तक ही बहती हो. उसकी लंबाई बस इतनी ही हो. आप कहेंगे कि क्या नदी इतनी छोटी भी हो सकती है. तो जवाब है बिल्कुल ऐसा हो सकता है. एक ऐसी नदी है जिसकी लंबाई सुनकर आप चकरा ही जाएंगे. वैसे अंदाज लगाइए उसकी लंबाई कितनी होगी, जिसको हम आपको आगे बताएंगे। इस नदी का नाम रो रिवर. ये मोंटाना अमेरिका में बहती है, फिर कुछ मीटर के बाद ही ये मिसूरी नदी में मिल जाती है. दुनिया की इस सबसे छोटी नदी की लंबाई केवल 201 फीट यानि 61 मीटर है यानि तकरीबन उतनी ही जितना लंबा कोई मॉल होता है या मध्यम दर्जे के एक कतार में बने हुए 04-05 घर। गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकाड्र्स में भी इसे दुनिया की सबसे छोटी नदी का दर्जा मिल चुका है. रो नदी 6-8 फीट यानि 1.8-2.4 मीटर तक गहरी है. दरअसल इस नदी के बारे में दुनिया को सबसे पहले 1987 में पांचवीं की क्लास तक पढ़ाने वाली सुसी नार्दिंगर ने बताया. उन्हीं के छात्रों ने फिर अमेरिकी बोर्ड में एक याचिका दायर करके कहा कि इस नदी का नाम उनके बताए नाम के अनुसार रो रिवर रखा जाए। फिर इसी स्कूल के एक छात्र से एनएफएल के नामी फुबालर बने डलास नील ने एक टीवी शो में इन नदी के बारे में बताया। इससे पहले ओरेगान में बहने वाली डी नदी को दुनिया की सबसे छोटी नदी माना जाता था। इसकी लंबाई 130 मीटर यानि 440 फीट थी. हालांकि इसके बाद गिनीज बुक के सामने इससे भी छोटी नदी के कई दावे किए गए लेकिन वो माने नहीं गए। रो रिवर को नदी मानने की एक बड़ी वजह इसका बड़ा आकार, चौडी जगह और गहराई थी. ये नदी बस थोड़ा सा ही चलकर मिसूरी नदी में मिलती है और ग्रेट स्प्रिंग्स स्टेट पार्क में ग्रेट फॉल का रूप ले लेती है. हालांकि मिसूरी नदी में मिलने से पहले ये उसके समानांतर भी बहती है। अब सवाल ये भी है कि इस सबसे छोटी नदी के पानी का स्रोत क्या है। उसमें कहां से पानी आता है. दरअसल ये चूने के पत्थरों के नीचे से बहती रहती है. और फिर यहां पर बाहर आती है। बताया जाता है कि जब ये जमीन के नीचे बहती है तो उसमें भी काफी पानी लेकर बहती है. लोगों को इसका पानी गर्मी में ठंडा और ठंड के दिनों में गर्म लगता है। वैसे चलते चलते हम आपको भारत की सबसे छोटी नदी के बारे में भी बता देते हैं. इस नदी का नाम अरवारी है, ये नदी राजस्थान में बहती है. इसकी लंबाई 90 किमी है. इसे देश सबसे छोटी नदी कहा जाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...