इंडोनेशिया दुनिया के सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश है। यहां तकरीबन 21 करोड़ मुसलमान रहते हैं। इसके बावजूद इस देश ने मस्जिदों के लाउडस्पीकर की आवाज घटा दी है। इसकी वजह यह थी कि अजान की तेज आवाज से लोगों को तरह-तरह की दिक्कतें हो रही थीं। मस्जिद परिषद के अध्यक्ष यूसुफ कल्ला ने बताया कि देश की 7.5 लाख मस्जिदों में से ज्यादातर का साउंड सिस्टम ठीक नहीं था, जिसके चलते अजान की आवाज जरूरत से ज्यादा तेज आती थी।
इस परेशानी के निपटारे के लिए सात हजार टेक्नीशियंस को काम पर लगाया गया जिसके चलते 70 हजार मस्जिदों के लाउडस्पीकर की आवाज कम हो गई है। इस काम के लिए बकायदा कमिटी का गठन किया गया था। परिषद के समन्वयक अजीस ने अजान की तेज आवाज को इस्लामिक परंपरा से जोड़ा और कहा कि ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि आवाज दूर-दराज कर जाए। जकार्ता की अल-इकवान मस्जिद के चेयरमैन अहमद तौकीफ का कहना है कि आवाज कम करना बिल्कुल ठीक है।
इंडोनेशिया की रीना (बदला हुआ नाम) का कहना है कि हर रात तीन बजे लाउडस्पीकर बजने के कारण उन्हें एंजायटी डिसॉर्डर हो गया। इसके कारण वह ना तो ठीक से सो पाती थीं और ना ठीक से खाना खा पा रही थीं, लेकिन उन्हें डर था कि अगर वह शिकायत करेंगी तो उनपर हमला हो सकता है या उन्हें जेल में डाला जा सकता है।
31 साल की रीना खुद भी मुस्लिम हैं। वह कहती हैं कि हर कोई शिकायत करने से डरता है। लाउडस्पीकर पर ना केवल अजान की जाती है बल्कि लोगों को अजान से 30-40 मिनट पहले उठने को भी कहा जाता है।
लोगों का कहना है कि अजान की तेज आवाज से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा था। उन्हें चिड़चिड़ापन, अनिद्रा और डिप्रेशन जैसी दिक्कतें हो रही थीं। काफी परेशानी होने के बावजूद भी लोग खुलकर कुछ नहीं कह पा रहे थे क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं उनपर ईशनिंदा का आरोप ना लगा दिया जाए, जिसके तहत पांच साल की जेल की सजा मिलती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...