वाराणसी । आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बृज एनक्लेव कॉलोनी सुंदरपुर का कुणाल पांडेय और जिवधीपुर बजरडीहा का आनंद उर्फ अभिषेक चौहान व सक्षम पटेल को वाराणसी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी भाजपा से जुड़े हैं और कई बड़े नेताओं के साथ इनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।










