जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ जिसने मौक पर ही तीन बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई। खबर है कि डोंगरी-कोरबी मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों ने घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बड़ी बात यह है कि इस घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
मृतकों की पहचान 62 वर्षीय दलहरण दास वैष्णव, 52 वर्षीय केदार बरेट और 70 वर्षीय संतु यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन व उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।










