फोर्ब्स ने एशिया के परोपकारियों की नई सूची जारी की है। बिना रैंक वाली इस सूची में तीन भारतीय कारोबारियों को एशिया के परोपकारियों में स्थान मिला है। इसमें अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी, एचसीएल टेक्नोलाजीज के संस्थापक शिव नादर और हैप्पिएस्ट माइंड टेक्नोलाजीज के कार्यकारी चेयरमैन अशोक सूटा शामिल हैं। मलेशियन-भारतीय कारोबारी ब्रह्माल वासुदेवन और उनकी वकील पत्नी शांति कंडिया को भी स्थान मिला है।
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने इस वर्ष जून में 60 वर्ष की आयु पूरी होने के मौके पर 60 हजार करोड़ रुपये परोपकार से जुड़े कार्यों पर खर्च करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही अदाणी देश के बड़े और उदार परोपकारी व्यक्तियों में शामिल हो गए थे। इसके जरिये गौतम अदाणी देश में स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा और युवाओं के कौशल विकास को बढ़ाना चाहते हैं। यह राशि अदाणी फाउंडेशन के जरिये खर्च की जाएगी।
अदाणी फाउंडेशन की स्थापना 1996 में की गई थी और इसके जरिये अब तक 37 लाख लोगों की मदद की जा चुकी है। अपनी मेहनत के दम पर अरबपति बने एचसीएल टेक्नोलाजीज के संस्थापक शिव नादर अब तक हजारों करोड़ रुपये परोपकार पर खर्च कर चुके हैं। वह शिव नादर फाउंडेशन के जरिये परोपकार से जुड़े कार्य करते हैं। इस वर्ष वे परोपकार से जुड़े कार्यों पर 11,600 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं।
टेक दिग्गज अशोक सूटा ने अप्रैल 2021 में अपनी मेडिकल रिसर्च ट्रस्ट के जरिये 600 करोड़ रुपये परोपकार पर खर्च करने की घोषणा की थी। यह राशि उम्र बढ़ने और तंत्रिका संबंधी बीमारियों पर अध्ययन के लिए खर्च की जाएगी। ब्रह्माल वासुदेवन और शांति कंडिया क्रेडोर फाउंडेशन के जरिये मलेशिया और भारत में स्थानीय समुदायों की मदद करते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...