कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन 28वें दिन भी जारी है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (BKU) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भले ही मुद्दों को हल करने में एक महीने से अधिक समय लगे। किसान इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमें अभी तक कृषि मंत्री से कोई बैठक का निमंत्रण नहीं मिला है। मगर किसानों ने निर्णय लिया है कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती, तब तक वे वापस नहीं जाएंगे।
उन्होंने दावा किया कि हम किसी को असुविधा नहीं पहुंचा रहे हैं। कल, किसान केवल दिल्ली-गाजीपुर मार्ग पर कुछ मिनट के लिए यात्रियों से बात कर रहे थे और किसी भी सड़क को बंद नहीं किया था। किसानों ने यात्रियों से कहा कि वे अपने घर पर भी किसानों के मुद्दों पर चर्चा करें।
इस बीच प्रदर्शनकारी किसानों ने गाज़ीपुर (दिल्ली-गाजियाबाद) सीमा को पूरी तरह से बंद कर दिया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से गाजीपुर और गाजियाबाद की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ। दोनों ओर के मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए। किसानों ने दिल्ली से गाजियाबाद जाने के लिए गाजीपुर बॉर्डर बंद कर दिया, जबकि गाजियाबाद से दिल्ली के लिए यातायात के लिए पहले से ही बंद था। जिसके बाद आनंद विहार, अप्सरा, भोपरा, डीएनडी से आगे की यात्रा के लिए निजामुद्दीन खट्टा, अक्षरधाम और गाजीपुर चौक से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया।
उधर, दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने केंद्र पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह किसानों के साथ एक टकराव में लगी हुई है। आप नेता राघव चड्ढा ने कहा, ‘मोदी सरकार किसानों के साथ इस अहंकार में फंसती दिख रही है। भारतीय किसानों की मांगें वाजिब हैं। केंद्र को किसानों की सभी मांगों पर सहमत होना चाहिए। सरकार को तत्काल प्रभाव से तीन काले कानून रद्द करने चाहिए।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...