रायपुर, 29 नवंबर 2024 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए और इसके लिए जनजागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाए।
बैठक में उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट के सुधार कार्यों में तेजी लाने, जिला सड़क सुरक्षा समितियों की नियमित बैठकें आयोजित करने और निर्माणाधीन ट्रामा स्टेब्लाइजेशन यूनिट्स का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर परिवहन विभाग द्वारा तैयार “बस संगवारी एप” लॉन्च किया गया और सड़क सुरक्षा पर आधारित पोस्टर का विमोचन किया गया।
मुख्यमंत्री को बताया गया कि स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 10 तक की पाठ्यपुस्तकों में सड़क यातायात नियमों को शामिल किया है। साथ ही, रायपुर, बिलासपुर और नवा रायपुर में यातायात व्यवस्था के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस लागू किया गया है।
बैठक में जानकारी दी गई कि सितंबर 2023 से अक्टूबर 2024 के बीच 101 ब्लैक स्पॉट और 748 जंक्शन का सुधार कार्य पूरा किया गया है। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को 40 प्रतिशत तक कम कर सकता है।
परिवहन और पुलिस विभाग ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 11 लाख से अधिक चालान जारी किए हैं। 8 दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में ट्रामा स्टेब्लाइजेशन यूनिट्स के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा, 14,261 वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और 72,000 से अधिक वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाए गए हैं।
बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, लोक निर्माण सचिव कमलप्रीत सिंह, स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, परिवहन सचिव एस. प्रकाश समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी और वर्चुअल माध्यम से संभागीय आयुक्त व पुलिस महानिरीक्षक उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 1, 2026 /
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 2, 2026 /
Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान Bilaspur News के अनुसार न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पति-पत्नी ने कथित...