हिंदू धर्म में प्रत्येक माघ मास के शुक्लपक्ष में पड़ने वाली द्वादशी को भीष्म द्वादशी या फिर गोविंद द्वादशी के नाम से जाना जाता है. जया एकादशी व्रत के दूसरे दिन पड़ने वाला यह पर्व भी भगवान श्री विष्णु के पूर्णावतार भगवान श्री कृष्ण की साधना-आराधना के लिए अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना जाता है. सनातन परंपरा में भीष्म द्वादशी के दिन की जाने वाली साधना-आराधना सारे मनोरथ को पूरी करने वाली मानी गई है. आइए महाभारत काल के एक महान योद्धा भीष्म के नाम पर पड़ी इस पावन द्वादशी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व को विस्तार से जानते हैं.
भीष्म द्वादशी की पूजा का मुहूर्त
पंचांग के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित माघ मास की द्वादशी तिथि 01 फरवरी 2023 को दोपहर 02:04 से प्रारंभ होकर 02 फरवरी 2023 सायंंकाल 04:27 बजे तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार भीष्म द्वादशी का पावन पर्व आज मनाया जा रहा है.
कैसे करें भीष्म द्वादशी की पूजा
भीष्म द्वादशी की पूजा का शुभ फल पाने के लिए साधक को स्नान-ध्यान करने के बाद सबसे पहले सूर्य नारायण को अर्घ्य देकर उनका ध्यान करना चाहिए. इसके बाद भीष्म द्वादशी व्रत को विधि-विधान से करने का संकल्प लेना चाहिए. इसके बाद किसी चौकी पर पीला कपड़े का आसान बिछाकर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या फोटो को रखें और उन्हें गंगा जल से स्नान कराएं. इसके बाद भगवान श्री कृष्ण को पीले पुष्प, पीले वस्त्र, पीले फल, पीला चंदन, पीले रंग की मिठाई, तुलसी दल आदि अर्पित करके श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें. इसके बाद भीष्म पितामह के लिए तिल, जल और कुश के माध्यम से तर्पण करें. भीष्म द्वादशी के दिन किसी ब्राह्मण को बुलाकर भोजन कराएं और और अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करें.
भीष्म द्वाादशी की कथा
मान्यता है कि महाभारतकाल में पांडवों ने इसी पावन तिथि पर भीष्म पितामह का अंतिम संस्कार किया था. उससे पहले महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन के तीरों से घायल भीष्म पितामह ने बाणों पर शैय्या पर लेटे हुए तब तक अपने प्राणों को नहीं त्यागा जब तक सूर्य देवता उत्तरायण में नहीं आ गये. भीष्म द्वादशी के दिन न सिर्फ पितामह भीष्म बल्कि पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध करने का बहुत ज्यादा महत्व है.
भीष्म द्वादशी का धार्मिक महत्व
सनातन परंपरा में सभी कार्यों को सिद्ध करने वाली भीष्म द्वादशी के दिन जो व्यक्ति पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु के कृष्णावतार स्वरूप की पूजा और व्रत करता है, उसे श्रीहरि की कृपा से सुख-संपत्ति, सौभाग्य, मनचाही संतान आदि का सुख प्राप्त होता है. इस व्रत के शुभ फल से उसके जीवन से जुड़े सभी कष्ट पलक झपकते दूर हो जाते हैं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
By Rakesh Soni /
February 16, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By Rakesh Soni /
February 18, 2026 /
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...