मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने कामों में ढील नहीं देनी है, नहीं तो इसका असर उनकी पढ़ाई पर पड़ेगा। यदि आपने अपने किसी परिजन को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, लेकिन आपके रिश्तों में कुछ खटास पैदा हो सकती है। आपको कोई शारीरिक कष्ट होने की संभावना है।
वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन व्यस्तताओं से भरा रहने वाला है। आपको कोई काम यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं और आपकी इनकम के सोर्स भी बढ़ेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति के भी मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।
मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मेहनत भरा रहेगा। आप व्यवसाय में किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विदेशों से व्यापार की योजना बना रहे लोगों की इच्छाएं पूरी हो सकती है। आपको कोई सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा।
कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। आप अपने कामों को लेकर सावधान रहें और यदि आपका कोई लेनदेन लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।
सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों की पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने बिजनेस की बातों को किसी अजनबी के सामने उजागर न करें। यदि आपने किसी से बिजनेस के कामों को लेकर किसी से धन उधार लेने का सोचा है, तो वह भी आप आसानी से ले सकते हैं। आपको कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके पूरे होने की संभावना है। आप किसी के कहने में आकर कार्यक्षेत्र में किसी लड़ाई झगड़े में ना पड़ें।
कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आप किसी से बिना मांगे कोई सलाह लेंगे, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आपकी कोई पुरानी गलती कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने आ सकती है, जो आपको परेशान करेंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करें और आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा। आपका कुछ वाद विवाद में फंसे रहने के कारण मन परेशान रहेगा।
तुला राशि : तुला राशि के जातकों के लिए दिन कार्यक्षेत्र में अच्छा रहने वाला है। आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके प्रमोशन मिलने से आपके कुछ साथी नाराज हो सकते हैं। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा और किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले आपको उस पर पूरी निगरानी करनी होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना भी बहुत कम है।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके सामने कुछ अनचाहे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपके विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नौकरी में आपके ऊपर काम का दावा अधिक रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जीवनसाथी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपको काफी सारी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। वाद विवाद से आपको छुटकारा मिलेगा और आप आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करें, तो उसमें चल अचल पहलुओं को अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें। आपकी कोई बिजनेस की डील फाइनल हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई भी ऐसी बात ना बोले, जिससे आपकी कहासुनी हो।
मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है। आप अपनी आय से ज्यादा व्यय करेंगे, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकता है, इसलिए आप अपनी आय और व्यय संतुलन बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप किसी प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने घर किसी मनचाहे वाहन को भी लेकर आ सकते हैं।
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा, तभी आप अपने बिजनेस में अच्छा लाभ कमा पाएंगे। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखे, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर की कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, तभी आप लोगों से अपने काम निकलवा पाएंगे। आप किसी पारिवारिक समस्या को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है।
More News:
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...
छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...










