Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज लाभ हो सकता है। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो उसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज आप अपने व्यवसाय के लिए बुद्धि व विवेक से जिन कामों को करेंगे, वह आपके अवश्य पूरे होंगे। आज आपको व्यापार में आय के नए नए स्त्रोत प्राप्त  होगे। आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, नहीं तो उसमें कुछ गिरावट आ सकती है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को समझाने में आपका सारा दिन व्यतीत होगा, लेकिन परेशान ना हो। कारोबार कर रहे लोगों को आज किसी से अपने मन की बात शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह उनका कोई बनता हुआ काम भी भी बिगाड सकते हैं। यदि  नौकरी से जुडे जातक आज किसी से कोई वाद-विवाद पडे, तो उसमें उनको संयम वह समझदारी से काम लेना होगा, नहीं तो वह वाद-विवाद लंबा खीच सकता है, जिसके कारण उन्हें अपने अधिकारियों से भी डांट खानी पड़ सकती है। सायंकाल के समय सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आज लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टदायक रहने वाला है। आज संतान पक्ष की ओर से आपको कोई कष्ट मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान हो उठेंगे, लेकिन फिर भी आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें तनाव के कारण सिरदर्द आदि जैसी स्थिति बन सकती है। यदि ऐसा हो, तो सतर्क रहें। सायंकाल के समय आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आपको अपने मन के मुताबिक लाभ नहीं मिल सकेगा।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आप अपने किसी बिजनेस पार्टनर से सलाह लेकर निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो उसमें भी आज सुलह हो सकती है, लेकिन प्रेमजीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है। आज आपको किसी वाहन की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा। यदि आज आप साझेदारी में किसी व्यवसाय को चलाएंगे,तो वह भी आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगा।

सिंह राशि : आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, वह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आप अपने प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में डटकर मेहनत करनी होगी, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता पा सकेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार के लिए किसी बैंक संस्था आदि से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। संतान के भविष्य से संबंधित यदि आप कोई धन निवेश करेंगे, तो वह भी आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आप अपने किसी परिजन की समस्याओं को सुनकर परेशान होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप अपने दिन का कुछ समय दूसरों की सेवा में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे, नहीं तो आपके मन को ठेस पहुंच सकती है। आज आपको बुजुर्गों की बात सुनना अच्छा रहेगा। यदि उनके सलाह से किसी कार्य को करेंगे, तो वह आपको उत्तम लाभ दे सकती है। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज उसमें भी आपको जीत मिल सकती है। आज आप अपने कुछ कर्ज उतारने में भी सफल रहेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपको प्रत्येक मामले में संयम से काम लेना होगा। यदि आज आपके घर परिवार में कोई  आपसी कलह  हो, तो उसमें भी आज आपको संयम से काम लेना होगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सताती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में ज्ञान और अनुभव का आज आप लाभ पा सकेंगे। आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपके घर, परिवार, बिजनेस अथवा नौकरी आदि से संबंधित कोई समस्या चल रही थी,तो आज आप उसका समाधान अपने पिताजी की मदद से निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। संतान के विवाह से संबंधित यदि कोई चर्चा चल रही थी, तो आज आप उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगा सकते हैं। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको कुछ उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी कर रहे जातकों के सामने यदि कोई भी परिस्थिति उत्पन्न हो, तो उनको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में आज कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको आपकी वाणी विशेष सम्मान दिलवाएगी, जो आपके लिए लाभ का सौदा लाएगी। आज आपको आय के नए स्त्रोत मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए अपेक्षाकृत लाभ लेकर आएगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, क्योंकि आपका उधार गया हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा, लेकिन आपकी माताजी के स्वास्थ्य को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टर परामर्श अवश्य लें। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को आज कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आयेगा। आज आपको कुछ लाभ के ऐसे साधन प्राप्त होंगे, जिनकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा, क्योंकि उनकी आज कोई अहम डील फाइनल हो सकती है। नौकरी कर रहे जातक यदि नौकरी में परिवर्तन की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं, नहीं तो उनका यह निर्णय गलत साबित हो सकता है। सायंकाल के समय आज आपकी उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...