Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपकी सेहत कमजोर रहने वाली है, जिसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। आप यदि यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आप कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। अपने कामों को लेकर आपको थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी परिवार के सदस्यों से चल रही अनबन भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप कुछ नया क्रिएटिव करने में लगे रहेंगे। बॉस को आपकी यह आदत खूब पसंद आएगी।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने बिजनेस को लेकर किसी एक्सपर्ट से सलाह-मशवरा ले सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी की बातों में आकर कोई फैसला लेने से बचें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी में यदि समस्या आ रही थी, तो उन्हें कोई नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार में अच्छी सफलता लेकर आने वाला है। किसी भूमि और भवन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थी अपने विषयों में कोई बदलाव कर सकते हैं। आप अपने कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आप अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुश होंगे।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको धैर्य और संयम से अपने कामों को निपटाना होगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। आप अपने कामों को लेकर आलस्य दिखा सकते हैं, लेकिन बाद में आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचें। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। यदि कोई समस्या लंबे समय से आपको घेरे हुए थी तो वह भी दूर हो सकती है। आपको किसी गलत निर्णय को लेने के लिए पछतावा हो सकता है। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या खड़ी हो सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानने की आवश्यकता है। भाई और बहनों से आपकी खूब पटेगी।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइस प्लान लेकर आ सकते हैं। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी माता जी की सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचें।

Read Also  आज का राशिफल 

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए संघर्षों से भरा रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। दोस्तों से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। आप अपने धन और समय दोनों को बचाकर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। माता-पिता के मार्गदर्शन से आप किसी नए काम में आगे बढ़ सकते हैं। आपकी किसी पारिवारिक कलह को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस में यदि आपका धन डूबा हुआ था, तो आप उसे निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। आपको अपनी पेट संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। जीवनसाथी से कोई बात आप बहुत ही संयम रखकर करें। आपकी किसी बात से पिताजी नाराज हो सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी में भी आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को थोड़ा संभलकर चलना होगा और आप किसी से मांगकर वाहन चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन काफी खुश होगा।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। किसी नये घर और दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपके बॉस आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे और राजनीतिक में आप थोडा़ सोच समझकर हाथ बढ़ाएं, लेकिन विरोधी जहां आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।

Read Also  आज का राशिफल 7 जून राशिफल 2020

 

 

मीन राशि : आज आपको आपका फंसा हुआ धन मिल सकता है और आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आप किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलती दिख रही है। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *