Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको बड़े बुजुर्गों का भी पूरा साथ मिलेगा। आप परिवार में सदस्यों की जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे। आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है। आप किसी बड़े लक्ष्य को पाने की कोशिश में लगे रहेंगे। बिजनेस को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।

 

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आपका कोई कानूनी मामला भी सुलझता दिख रहा है। किसी धार्मिक आयोजन में आप सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आप अपने कीमती सामानों के सुरक्षा आवश्यक करें। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे और आपको अपने पिताजी की सेहत को लेकर भी एहतियात बरतनी होगी।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने कामकाज पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। धर्म-कर्म के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने मन में किसी के प्रति आज ईर्ष्या की भावना ना रखें।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा। आपका महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के लिए आप कोई सरप्राइस पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। माताजी आपको को काम सौंपे, तो आप उसको लेकर लापरवाही ना करें। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। मित्रों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी और आपकी काम को लेकर वाहवाही होगी। आप अपनी शारीरिक समस्या को नजरअंदाज ना करें। आप लेनदेन से संबंधित मामलों में अपनी आंखों और कान खुले रखें, क्योंकि आपको आज धोखा मिलने की संभावना है। आवश्यक कामों पर आप पूरा ध्यान देंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपना कामों को समय से निपटाएंगे और आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप अपने कामकाज पर पूरा फोकस बनाएंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं, लेकिन आप अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान दें। काम को लेकर आपकी मेहनत अधिक रहेगी।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। आपकी प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी और रक्त संबंधी रिश्तों में भी आपको तालमेल बनकर चलना होगा। आप घर के साथ-साथ बाहर के कामों को भी समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आपके आलस्य के कारण कुछ काम लटक सकते हैं।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने घरेलू कामों को समय से निपटाने की आवश्यकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपको किसी अजनबी से कोई पार्टनरशिप करने से बचना होगा। आप अपने बिजनेस को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय चल रहा है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें।

Read Also  आज का राशिफल

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी और आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी उतारने की पूरे कोशिश करेंगे। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी।
 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नए घर आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में भी आपको अच्छा मुनाफा मिलने से खुशी होगी। आप किसी सरकारी योजना में धन का इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को एक्सपर्ट की सलाह से इन्वेस्टमेंट करना बेहतर रहेगा। आप अपने संतान की पढ़ाई-लिखाई में चल रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे। आपके मन में काम को लेकर नए-नए विचार आएंगे।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपकी महत्वपूर्ण कामों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो आपके बेवजह के लड़ाई झगड़ें बढ़ सकते हैं। आपको किसी काम को धैर्य और संयम से निपटाने की आवश्यकता है। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें और यदि कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो वहां आपको थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है, लेकिन आप अपने खर्चो को नियंत्रण में कोशिश करने की कोशिश करें, जिनके लिए आपको बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचें। घर आदि की कोई डील यदि अटकी हुई थी, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के करियर में चल रही समस्याओं को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *