Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। छोटे बच्चों के साथ आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे और दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। आप काम से छुट्टी लेकर रिलैक्स रहेंगे और अपने परिवार के सदस्यों को समय देंगे। संतान को यदि कोई धन से संबंधित समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा।

वृषभ राशि : आज आपकी कोई अधूरी इच्छा थी, तो वह पूरी हो सकती है और आपने यदि किसी को कर्जो दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। जीवन साथी से आपके संबंधों में यदि कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतनी होगी। आपका कोई पुराना रोग उभरेगा, जो आपको समस्या देगा। आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच समझ कर लेने के लिए रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। बड़े सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने माता जी की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आपको व्यर्थ की टेंशन होगी। आपका कोई पेंडिंग पड़ा हुआ काम पूरा हो सकता है, लेकिन उसके लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए किसी निवेश को करने के लिए रहेगा और कारोबार में आपको काम अधिक होने के कारण कुछ नए लोगों को शामिल करना पड़ सकता है और प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे दोनों को एक दूसरे को बेहतर जानने का मौका मिलेगा। आपको अपने आर्थिक मामलों पर खर्चा थोड़ा सोच समझ करना होगा और आपका किसी उतार-चढ़ाव के रहने से मन परेशान रहेगा।

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने से अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन आप कोई जोखिम न लें, क्योंकि इससे आपकी समस्याएं बढेगी। व्यापार में आपको अपने सहयोगियों से कोई सलाह लेनी पड़ सकती है। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी वाद विवाद को लेकर आपको कानून का दरवाजा बजाना पड़ सकता है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ा सावधान रहेंगे। रुपये पैसे से जुड़ा कोई लेनदेन सोच समझ कर  करें। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। जीवनसाथी  की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, लेकिन आपको  योग व व्यायाम का सहारा लेकर टेंशन से छुटकारा पाने की कोशिश करनी होगी और किसी से धन उधार लेने से बचे।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने बढ़ते खर्चों को नियंत्रण में करना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आएगा। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। धन को लेकर यदि कोई काम आपका रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको आलस्य दिखाने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके कामों में रुकावट आएंगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी  कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।  कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों का पूरा ध्यान रखें।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।  संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा और अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप कोई मौका  हाथ से जाने नहीं देंगे और अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को यदि आप कोई सलाह देंगे, तो वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे। आपका कोई कानूनी मामला आपको टेंशन दे रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपको अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको किसी वाद विवाद को बढ़ावा देने से बचना होगा, तभी  परिवार का माहौल भी और शांतिपूर्ण हो सकता है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, लेकिन आप कोई इन्वेस्टमेंट सोच समझ कर करें। ससुराल पक्ष के कोई व्यक्ति आपसे मिलाप करने आ सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *