Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको बेवजह के कामों में पड़ने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आज आप अपने पिछले कामों को भी निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर कामों में आगे बढ़ना होगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आप घबरा सकते हैं, जिसमें आपके सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी। आपकी किसी बात को लेकर आज परिवार में वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आप अपने घर की रंगाई-पुताई का कार्यक्रम शुरू कर सकते हैं। आपका कोई मित्र धन संबंधित कोई मदद आपसे मांग सकता है।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से आपकी कहासुनी चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ेगा, लेकिन आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप लोगों से अपने काम से काम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

 

कर्क राशि : आज आपका दान-धर्म के कार्यों में काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए भी आप आगे आएंगे। आप संतान को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि आपको समस्या दे रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने कामों को लेकर धैर्य व संयम बनाए रखें। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी कार्यक्षेत्र में किसी से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा और पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अपने घर कर सकते हैं। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से भी थोड़ा सावधानी बरते क्योंकि वह आपको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। धन को लेकर आपकी कोई समस्या खड़ी हो सकती है।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आएगा। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपके बॉस से रिश्तों में भी कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने घर की साज सज्जा की भी कुछ सामान की खरीदारी कर सकते हैं। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा, क्योंकि किसी कठोर निर्णय को लेने से कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता पर रखने के लिए रहेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, इसलिए किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें और आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से भी सावधान रहना होगा। यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आप यदि धन संबंधित किसी समस्या को लेकर परेशान थे, तो उसमें आपके भाई आपकी मदद कर सकते हैं।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए तरक्की के मार्ग में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपनी परिवार में बड़े सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करना होगा, इसलिए आप उनसे कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी लगे। परिवार में बंटवारे को लेकर कोई कहासुनी हो सकती है। आप अपनी किसी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। संतान को पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप कहीं बाहर भेज सकते हैं।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको यदि काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।  आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ा समझदारी दिखाएं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। शेयर मार्केट में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके कामों से आपको एक नई पहचान मिलेगी। आप अपने धन का इन्वेस्टमेंट किसी के कहने में आकर ना करें। पार्टनरशिप में यदि आपने किसी काम की शुरुआत की थी, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको किसी राजनीति से संबंधित कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी छवि निखरेगी। आपको कोई सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी माताजी से किए हुए वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान आपकी नौकरी से संबंधित किसी समस्या को लेकर बातचीत कर सकती है। आपको अपने बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव महसूस होंगे।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक मामलों को भी मिल बैठकर दूर करेंगे। आप किसी के लिए अपने मन में ईष्या की भावना ना रखें। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी शौक-मौज की चीजों में वृद्धि होगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपनी संतान की सेहत के प्रति सचेत रहें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *