आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी जिम्मेदारियां पूरी होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आज आपके दिल को सुकून मिलेगा। आप अपनी मेहनत के दम पर कोई अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। संतान भी नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जो जातक रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें भी इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।

वृषभ राशि : आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी और आप अपनी संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपको अपने शारीरिक समस्याओं को लेकर किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने होंगे, नहीं तो आने वाले समय में वह बढ़ सकती हैं। यदि आपने किसी काम को लेकर कोई लोन लिया था, तो वह आपको मिल जाएगा।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए करियर में अच्छा उछाल लेकर आएगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देगा और पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाने की कोशिश करें। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद से आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी।

 

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है, लेकिन फिर भी आप लोगों से काम से काम मतलब रखें और कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें। आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपकी कोई सेहत संबंधित समस्या उभर सकती हैं। आज आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करनी होगी, क्योंकि उनके खोने और चोरी होने का भय रहा है। आपके बॉस से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे, जिससे आपको मनपसंद काम मिलेगा।

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपको किसी पुराने वाद-विवाद को दोबारा उठाने से बचना होगा। आज आपके मन में किसी काम को लेकर उत्साह रहेगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी और आपका रुका हुआ धन आपको मिलने की संभावना है।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। आज आप अपने बॉस की उम्मीद पर खरे उतरेंगे। काम के प्रति आपको जिम्मेदार बनना होगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर बातचीत हो सकती है। आज आपके करियर में भी उछाल आएगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। आपके जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, उन्हें किसी नई नौकरी भी प्राप्ति हो सकती है। छोटे बच्चे भी खेलकूद में काफी व्यस्त रहेंगे। आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। इनकम बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।

 

वृश्चिक राशि : आज आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस में आप अपने कामों में बदलाव लाएंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। कर्मचारियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित किसी काम को लेकर यदि परेशान थे, तो उसके लिए वह अपने अध्यापकों से बातचीत कर सकते हैं।

 

धनु राशि : आज आपको कार्यक्षेत्र में लोगों का पूरा साथ मिलेगा और पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। भाई-बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। आप किसी चल व अचल संपत्ति का सौदा बहुत ही देखभाल कर करें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी से रिश्तों में भी कुछ कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आज आपको आपकी पुराने समस्याओं का भी समाधान मिल जाएगा। वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके अनुभवों में भी वृद्धि होगी। छोटे बच्चों के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आज आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है और व्यवसाय में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। विद्यार्थियों को किसी विषय को पढ़ने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएंगी। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आप किसी मित्र से लंबे समय बाद मिल सकते हैं, जिससे आपको खुशी मिलेगी। व्यवसाय में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप धार्मिक यात्रा के लिए जा सकते हैं और आपको अपने कामों को आत्मविश्वास से मजबूत करने की आवश्यकता है, तभी वह आसानी से पूरे होंगे। कोई रुका हुआ काम आपको समस्या दे सकता है। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *