Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नए घर की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में बॉस सरप्राइज दे सकते हैं। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के छवि और निखरेगी। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप अपने माता-पिता से पूछकर जाएं, तो बेहतर रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है, इसलिए आपको अत्यधिक तले-भुने भोजन से भी परहेज रखना होगा। आप घर के कामों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे, जिससे आपको काफी सारी मुश्किलों से बाहर निकलने में राहत मिलेगी।

 

मिथुन राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि आप अपने बिजनेस में कुछ तकनीकी उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आपके बॉस आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसमें लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपके घर परिवार में सदस्यों में किसी छोटी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। आपकी अपने दोस्तों से खूब पटेगी, लेकिन कोई दूर रह रहा परिजन आपकी और माता जी के बीच कोई वाद-विवाद खड़ा करा सकता है।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके मन में खुशियां रहेगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे,जो आपको खुशी देंगे। रचनात्मक कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोग कोई बदलाव करने की सोच सकते हैं। आपको सरकारी क्षेत्रों में भी अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी टेंशन हो सकती है। आप अपने बिजनेस के कामों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आज आपको पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। दोस्तों का आपके सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।

 

कन्या राशि : आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको अपने आसपास से रह रहे लोगों को पहचानकर आगे बढ़ना होगा। बिजनेस में काम के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको जीवनसाथी से कोई बात गुप्त नहीं रखनी है, नहीं तो बेवजह का लड़ाई-झगड़ा बढ़ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी पर आंखों मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको कुछ नये संपर्कों से लाभ मिलेगा और जो लोग शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करने के प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है। आपको अपने पिताजी की बातों को इग्नोर ना करें। यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद विवाद भी खड़ा हो, तो आप उसमें अपनी राय लोगों के सामने अवश्य रखें। कानूनी मामलों में लापरवाही आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप किसी बड़े जोखिम में हाथ डालने से बचें। आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों का साथ आप पर बना रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप परोपकार के कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चले। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन रहेगा और आप अपने किसी दोस्त की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको परिवारिक लड़ाई-झगड़ों को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है और अपनी आवश्यकता के अनुसार भी खर्च करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होंगा। आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन होगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचाना होगा।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और यदि कोई समस्या हो, तो उसके लिए किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपका धन धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा और आप किसी वाद-विवाद से दूर रहे तो बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी धन संबंधित समस्याएं यदि आपको परेशान कर रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होती दिख रही है। भाग्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी माताजी से किसी बात को लेकर नोंकझोंक होने की संभावना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *