Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके जीवन में कुछ बड़े बदलाव आएंगे, जिनको लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। सिंगल लोग अपने प्यार को पाकर काफी खुश होंगे, उनके परिवार के सदस्यों से भी विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। व्यवसाय में भी आपको अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपकी इनकम भी बढे़गी। आपका कोई काम यदि रुका हुआ था, तो उसे भी आप पूरा करने की कोशिश करेंगे। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर कहीं बाहर जा सकती हैं।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए सरकारी मामलों में बढ़िया रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आय के सोर्स बढ़ेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे आप काफी व्यस्त रहेंगे। किसी सदस्य से यदि कोई वाद-विवाद लंबे समय से चला आ रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको भीड़भाड़ वाली जगह जाने से बचना होगा। वाहन के अकस्मात खराबी के कारण आपकी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में बढ़िया रहने वाला है। आपके पारिवारिक रिश्ते भी पहले से बेहतर रहेंगे, लेकिन आपकी कोई शारीरिक समस्या उभरेगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे और अपनी शौक मौज की चीजों की भी अच्छी खासी खरीदारी करेंगे। जीवनसाथी आपके कामो में पूरा साथ देंगे, जिससे आपको यदि कोई टेशन चल रही थी, उसे भी दूर करने का मौका मिलेगा।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए रहेगा। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी होगी। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने किसी मित्र से कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि उन्हें फिर बुरी लगे। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। आज आपकी धार्मिक कामों में काफी रुचि रहेगी, लेकिन आपको किसी अजनबी से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज आपके दिए गए सुझावों से लोग प्रभावित होगे और आप अपने पारिवारिक मामलों को भी मिल बैठकर निपटाएंगे। आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। संतान के करियर पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपका मूड थोड़ा बदला बदला रहेगा, इसलिए आप किसी से कोई बात सोच समझकर बोले। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपति की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। आपकी कोई पुरानी समस्या उभरेगी जिससे आपकी टेंशन भी बढे़गी। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती हैं। आप किसी से यदि कोई लेनदेन करेंगे, तो पूरी लिखापढ़ी करके करें, नहीं तो बाद में आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सताएगी। धन को लेकर आपका यदि कोई काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। आज आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

 

वृश्चिक राशि : आज आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का आपको मौका मिलेगा। जीवनसाथी आपके कामों में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। व्यापार में स्थिति पहले से बेहतर होगी।

Read Also  आज का राशिफल

 

धनु राशि : आज का दिन अपने कामों में बदलाव करने के लिए रहेगा। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है, लेकिन आप जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो दोनों मिल बैठकर उस समस्या को दूर करने की कोशिश करें। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आपकी कुछ नया काम करने की इच्छा जागृत होगी। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज ना करें।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आपको अपने माता-पिता की सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा और संतान के कहने में आकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है। आप अपने बिजनेस में काम करने से पहले आंख और कान खुले रखें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आप अपनी माताजी से किसी बहसबाजी में पड़ सकते हैं।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए टेंशनों से भरा रहने वाला है। आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और कामों में आगे बढ़ें। आपको अपने पिताजी। से काम को लेकर बातचीत करनी होगी।  आपको अपने बॉस से कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है, जिसमें आपको कुछ नियमों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आपका उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलने से खुशी होगी।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी इनकम को ध्यान में रखकर व्यय करने होंगे। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आप किसी नए काम को करने की शुरुआत कर सकते हैं। पार्टनरशिप में यदि कोई काम करेंगे, तो आपकी अपने पार्टनर से खूब पटेगी, जिससे आपका व्यापार भी बेहतर रहेगा। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपका कोई सहयोगी आपके कामों को बिगाड़ सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

आज का राशिफल

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *