Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल  - Ekhabri.com

आज का राशिफल 

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें। संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई टेंशन थी, तो वह भी आपकी काफी हद तक दूर होगी। आपको वरिष्ठ सदस्यों की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है।

 

 

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपने किसी मित्र को लेकर कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर समझदारी दिखानी होगी।

 

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में बेहतर रखने वाला है। आपको किसी से यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके बस आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट सौंप सकते हैं। आपको सामाजिक कामों में भी अच्छी सांठ गांठ से काम करने होंगे, तभी लोग आपकी मदद कर सकेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

 

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपकी किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ लेंगे। अविवाहित जातकों की अपने पार्टनर से मुलाकात हो सकती हैं। आपको किसी अजनबी से लेनदेन करना नुकसान देगा।

Read Also  आदित्य एल-1 मिशन: उज्जैन के योगदान से देश का गर्व

 

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपकी किसी बात को लेकर माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं। आप अपनी जिम्मेदारियां को पूरा करने में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। आपके परिवार में बड़े सदस्यों की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे और परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

 

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। कोई सरकारी टेंडर आपको मिलने की संभावना है। आप अपने घर की रंगाई-पुताई आदि की भी योजना बना सकते हैं। आपको कुछ मामलों में ढील देने से बचना होगा। संतान को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपने जरूरी कामों को भी धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है। आप अपने मन में किसी से ईर्ष्या की भावना ना रखें।

 

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अजनबियों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि वह आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। आपको सेहत में यदि कोई समस्या महसूस हो, तो आपको उसके लिए डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। आप अपने किसी मित्र से अपने मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। किसी नए वाहन को आप अपने घर लेकर आ सकते हैं।

 

 

वृश्चिक राशि : आज आपका मन कामों को लेकर परेशान रहेगा, क्योंकि संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। आपकी भाई व बहनों से खूब पटेगी। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह आसानी से पूरा हो सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

 

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नए घर या दुकान आदि की खरीदारी के लिए रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो पूरा होने में समस्या आएगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा।

 

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश आपके रंग लाएगी। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा की तैयारी के लिए मेहनत अधिक करनी होगी, तभी उन्हें उसमें सफलता हासिल होगी। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती के कारण आपको पछतावा होगा। यदि आप कोई इन्वेस्टमेंट लॉन्ग टर्म के लिए करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

 

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता करना होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपकी सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है। आप किसी से कोई मन की बात सोच समझकर करें। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

 

 

मीन राशि : आज का दिन आपकी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। आपको किसी मकान या दुकान से यदि कोई इनकम थी, तो वह बंद हो सकती है। आपके जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाई आने से आपका मन भी परेशान रहेगा। आप कोई लोन आदि अप्लाई कर सकते हैं, जिसे मिलने में आपको कुछ देरी हो सकती है। संतान के लिए आप किसी ने वाहन को लेकर आ सकते है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *