Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप ऑफिस में कुछ ज्यादा ही काम में लगे रह सकते हैं, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे और आपकी माता जी आपसे नाराजगी जता सकती हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। राजनीतिक क्षेत्र में प्रयास कर रहे जातकों को आज उत्तम सफलता मिलेगी। व्यापार के कई जटिल मामलों को आज आप अपनी बुद्धि और सूझबूझ से निपटाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने परिवार में किसी भी सदस्य से उम्मीद से ज्यादा अपेक्षा नहीं रखनी है, नहीं तो इसमें आपको दुख ही होगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रह सकता है। व्यवसाय और कारोबार में आज आप कुछ निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में भरपूर लाभ भी अवश्य उठाएंगे। नौकरी में आज आपको किसी भी वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा, नहीं तो वह आपकी पदोन्नति में बाधा बन सकती है। बिजनेस में अगर आप साझेदारी का मन बना रहे हैं, तो यह समय उत्तम रहेगा। आज आप अपनी संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी कुछ निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, इससे उनकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लग सकती हैं। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो आज वह लंबे समय के लिए लटक सकता है, जिससे आप निराश हो सकते हैं, लेकिन परेशान ना हो। परिवार के सदस्यों में आज वैचारिक मतभेद हो सकता है। आज आप किसी भी कार्य धन को लेकर दोस्तों से मदद ले सकते हैं और वह आपकी मदद के लिए भी आगे आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने भाइयों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार-विमर्श में व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी प्रतिस्पर्धा बढ़ती हुई दिख रही है।

कर्क राशि : आज का दिन आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे, जिससे आप हर कार्य को करने के लिए उत्साहित रहेंगे और आपके कार्य समय से पूरे होंगे। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, तो आज आप उन्हें भी पूरा कर सकते हैं। व्यापार में आज आपको अकस्मात धन की प्राप्ति हो सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी कामयाब रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने मित्रों से सजग रहने की जरूरत है क्योंकि आज वह आपकी उदारता का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय आपको कुछ थकान में अनुभव का अनुभव हो सकता है।

Read Also  आज खरना, छठ मां की होगी पूजा घाट में जाएंगे व्रत करने वाले

सिंह राशि : आज का दिन आपके दांपत्य जीवन के लिए खुशहाली लेकर आएगा। आज आप अपने जीवनसाथी के परिवार को पूरा समय दे पाएंगे, जिससे वह प्रसन्न रहेंगे और जीवन साथी के साथ आपका प्रेम भी प्रगाढ़ होगा। आज आय के नए स्त्रोत मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगी। ऑफिस में आज आप अपने काम को ईमानदारी से निभाएंगे, इसके लिए आपको अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है। जीवनसाथी या संतान आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकती हैं, जिनको आप समय रहते पूरा करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अपने जीवनसाथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में योग्यता विकसित करने से लाभ होगा। आज आपको आय के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे और आप अपनी चतुर बुद्धि के कारण अपने व्यापार की सभी अटकलों को समय से फाइनल करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। व्यवसाय या नौकरी में यदि आपको अपने किसी सहयोगी की बात बुरी लगी है, तो उसे जाहिर ना करें और अपने मन में ही रखें क्योंकि ऐसा करने से आप का काम प्रभावित हो सकता है। आज आपको फैसले लेते समय अपने दिल व दिमाग दोनों की सुननी होगी, तभी सफलता मिल सकती है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। आज आपको हर कार्य को करने में अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। यदि आपने आलस दिखाया दिखाया, तो वह आपका कार्य बिगाड़ सकता है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति की परेशानी का हल निकलेगा, जिससे आप तनाव रहित महसूस करेंगे। रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। यदि आप लंबे समय से बुरे दौर से गुजर रहे हैं, तो समझ लीजिए कि वह आपका आखिरी समय है। अब समाप्त हो गया है। संतान के विवाह से संबंधित प्रस्ताव को आज मंजूरी दे सकते हैं। विद्यार्थियों को आज विदेश जाकर पढ़ने का मौका मिल सकता है।

Read Also  नवरात्रि का पांचवां दिन- माँ स्कंदमाता को सुहाग सामग्री अर्पित कर संतान सुख का लें आशीर्वाद, पूरी विधि जाने इस पोस्ट में

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज पदोन्नति मिल सकती है।  व्यवसाय कर रहे लोगों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए धन को प्राप्त करने का यदि प्रयास करेंगे, तो वह भी आपको आज आसानी से मिल जाएंगे। आज आप अपनी आमदनी से ज्यादा खर्चा कर सकते हैं इसलिए यदि कुछ खरीदार कर रहे हैं, तो सोच-समझकर करें। व्यवसाय में जटिल समस्याएं किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह से समाप्त होंगी।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खुशी के पलों का आनंद लेकर आएगा। प्रेम संबंधों में आज आपको कोई वादा करने से बचना होगा क्योंकि यदि आप उसे पूरा नहीं कर पाए, तो वह आपके आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। दैनिक व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। परिवार में आज आपके भाई बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने मन को एकाग्र कर आगे बढ़ना होगा ताकि उस कार्य में सफलता प्राप्त कर सके। प्रेम जीवन में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। व्यापार या कार्यक्षेत्र में पुरानी बातों पर ध्यान ना देकर आज आपको कुछ नया करने के बारे में सोचना होगा। आज आप अपने व्यापार के लिए अपने किसी मित्र से मदद ले सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी में आयोजित हो सकते हैं।

Read Also  रेल रोको आंदोलन के कारण दिनांक रद्द गाडियां चलेंगी आज

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी कर रहे जातक को को अपने कार्यालय में आज कुछ अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके लिए आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि आपके विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी मेहनत से आप कार्य को सफल करने में कामयाब होंगे। आज आपको अपने भविष्य को अच्छा बनाने के लिए उसकी चिंता को छोड़कर वर्तमान में जो काम कर रहे हैं, उस पर मेहनत करनी चाहिए ताकि आपका भविष्य अपने आप संवर जाए। परिवार में आज आपको अपने माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने को होगा, इसके लिए आपका मन मानसिक रूप से विचलित रह सकता है। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है, जिसमें उनको भरपूर सफलता मिलेगी। आज आप अपने बिजनेस के लिए ऐसे लोगों से सलाह ले सकते हैं, जिन्हें बिजनेस का अनुभव हो, तभी आप अपनी किसी डील का भरपूर फायदा उठा सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। सायं काल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब गूंजेगा राष्ट्रगान, नई व्यवस्था लागू 2026 से

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...