Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा, जिसमें परिवार के लोगों का सहयोग भी भरपूर मात्रा में प्राप्त होगा। वही जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह आज अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाने से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको अपने किसी परिजन से कोई खास सूचना मिल सकती है, जो आपके लिए लाभदायक होगी।

वृष राशि : आज का दिन आपके सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। आप नए वाहन को खरीदने के लिए अपने परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। यदि आप घर से दूर किसी नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको अपनी माता जी की याद सता सकती हैं। परिवार के लोगों की यदि आपसे कोई अनबन चल रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा। व्यापार में भी यदि आपके कोई शत्रु है, तो वह आपके सामने घुटने टेकते नजर आएंगे। आज यदि आप अपनी किसी भी मन की इच्छा को किसी से साझा ना करेंगे, तो आपको उसमे परेशानी होगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने साथियों के साथ किसी पिकनिक पर जाने का मौका मिल सकता है। आज आप अपनी तरक्की से अपने परिवार के सदस्यों को चौंका सकते हैं, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे व आपके लिए पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लंबित पड़ा था,तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं व अपने किसी परिजन से मदद भी ले सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको संतान के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है, उसमें आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है।

कर्क राशि : आज के दिन आपकी वाणी आपके चारों ओर मिठास घोलती हुई नजर आएगी। यदि आपका किसी अपने से दूर रह रहे रिश्तेदार से कोई मनमुटाव अथवा वाद विवाद चल रहा था, तो उसमें आज आपको आपकी वाणी समाप्त करा सकती है, जिससे पारिवारिक एकता बढे़गी। आज आपके परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी मिलने से परिवार के सदस्यों मे प्रशंसा होगी। आज आप यदि अपने किसी परिजन से मदद मांगेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगी। नौकरी कर रहे जातकों के अधिकारी भी आज उनकी वाणी की मिठास के कारण उनसे प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि : आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं आने देना है। यदि आपने ऐसा किया तो आपके कुछ बनते हुए काम बिगाड़ सकते हैं, क्योंकि आप मन से सही निर्णय नहीं ले पाएंगे, इसलिए यदि आज आपको किसी निर्णय को लेना पड़े, तो अपने परिवार के किसी सदस्य से सलाह मशवरा अवश्य करें व जोश में आकर कोई भी निर्णय ना लें, नहीं तो भविष्य में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। संतान की शिक्षा के लिए आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज यदि आप अपने धन का निवेश भविष्य के लिए सोचकर करेंगे, तो वह भविष्य में आप को दोगुना होकर वापस मिलेगा।

कन्या राशि : दिन आपके खर्चों में अधिकता लेकर आएगा। आपके सामने आज कुछ खर्चे अचानक से सामने आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे, लेकिन यदि आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा रहे हैं, तो उसमें अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। यदि आज आप अपने व्यापार में भी किसी से धन का लेनदेन करें, तो बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो आपका धन डूब सकता है और आपका कोई अपना आपके साथ विश्वासघात कर सकता है, इसलिए आज आपको उनके प्रति सचेत रहना होगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक मुनाफा होगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उसमें आपको ध्यान देना होगा कि आपके शत्रु आपसे ईष्या कर सकते हैं, इसलिए आज अपनी खुशी को अपने तक ही सीमित रखें। आज आपके परिवार में संतान पक्ष की ओर से भी कोई शुभ समाचार सुनने को सकता है, जिसके कारण परिवार में त्योहार जैसा माहौल रहेगा। परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन आज आपकी माता जी को कोई आंखों से संबंधित कष्ट हो सकता है, इसलिए आपको ध्यान देना होगा। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य

वृश्चिक राशि : आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, क्योंकि यही आपके काम आएगी, इसलिए यदि आज घर अथवा व्यापार कहीं पर भी आपको किसी की कोई बात बुरी लगे, तो आपको उसे अपने मन में ही रखना होगा, तभी आप अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। यदि आज आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको अपनी पिताजी से सलाह मशवरा करके, उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जाना होगा अन्यथा भविष्य में आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

धनु राशि : जो लोग रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं, उनको आज अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज उनको उनके मन मुताबिक नौकरी अथवा बिजनेस करने का मौका मिल सकता है। आज आपको अपने किसी मित्र से कोई उपहार भी प्राप्त हो सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिजनों के साथ किसी धार्मिक उत्सव में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी व उसमें आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है।  यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सभी सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे।

मकर राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा, लेकिन उनको अपने खर्चों को काबू में रखना होगा, नहीं तो उन्हें अपने पिताजी से डांट खानी पड़ सकती है। आज आपको अपने खान-पान के प्रति भी सचेत रहना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आपके ऊपर पहले कुछ कर्जा था, तो  उसे उतारने में भी आज आप सफल रहेंगे। आज आप अपने मित्र के साथ किसी पार्टी को करने का विचार बना सकते हैं, लेकिन उसमें भी आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता लेकर आयेगा। आज आप अपनी जीवनसाथी की बातों को समझेंगे और उन पर अमल करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपका रिश्ता और गहरा होगा और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक प्लेस पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने माता-पिता से भी सलाह मशवरा करना होगा। यदि नौकरी से जुड़े जातकों का आज अपने किसी सहयोगी से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमे चुप रहना ही बेहतर

मीन राशि : आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपकी कोई पुरानी बीमारी या कोई रोग फिर से उभर सकता है, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं, इसलिए आज आपको यदि कोई भी स्वास्थ्य समस्या हो, तो आपको उसमें तुरंत डॉक्टरी सलाह अवश्य ही लेनी होगी। आज आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, इसलिए आज आपको अपने व्यापार में ध्यान देना होगा, क्योंकि कुछ शत्रु आपके ऐसे होंगे, जो आप से मीठा बोल कर आपकी पीठ में छूरा घोंप देंगे, इसलिए आपको उनसे सतर्क रहना होगा। बहन से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो उनसे आज आपके संबंध बेहतर रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको अपने किसी परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...