Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 21 जून राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 21 जून राशिफल 2020

मेष- आज के दिन आलस्य कार्य को बाधित कर सकता है इसलिए ऊर्जा के साथ सभी कार्यों को निपटाने की ठान लेनी चाहिए. नकारात्मक ग्रह आपको कुछ भ्रम की स्थिति में डाल सकते हैं. गैर जरूरी कार्य को दरकिनार करते हुए महत्वपूर्ण कार्य को पहले निपटाना होगा. व्यापारियों को वाद-विवाद में नहीं पड़ना है, खास कर बेवजहबहस कतई न करें क्योंकि छोटे-छोटे विवाद भी बड़ा रूप ले लेते है. जो लोग नियमित रूप से व्यायाम करते हैं वह इसी ओर ध्यान केंद्रित करें.

 

सूर्य ग्रहण राशिफल: ग्रहण में छोटे भाई बहनों का ध्यान रखें यदि उन्हें आपकी आवश्यकता हैं तो मदद अवश्य करें. वहीं दूसरी ओर संतान को लेकर चिंता रहेगी.

 

वृष- आज के दिन के लिए जो कार्य आपने पहले से सोच रखे हैं वह कार्य पूरे होते दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आर्थिक मामलों में भी दिन शुभ है. कर्मक्षेत्र में जिन लोगों का कई समय से प्रोमोशन ड्यू चल रहा था उनको सूचना प्राप्त हो सकती है. व्यापारिक मूल दृष्टिकोण को बनाए रखना है उसी से लाभ प्राप्त होगा. स्वास्थ्य में कान से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. विवाह की बात जोर पकड़ सकती है.

 

सूर्य ग्रहण राशिफल: परिवार का ध्यान रखें, घर के सदस्यों का यदि स्वास्थ्य खराब हैं तो उनकी अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए ग्रहण के दौरान प्रार्थना करें.

मिथुन- आज के दिन सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होने की पूर्ण संभावना है. ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा वहीं दूसरी ओर ऑफिस में स्थितियाँ मजबूत होती दिखाई दे रही हैं. जो लोग नई नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उन्हें सफलता मिल सकती है. कारोबार में निवेश करने की सोचना है तो उसके लिए दिन शुभ है. हाथों की केयर करें चोट लगने की आशंका है. परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

सूर्य ग्रहण राशिफल: ग्रहण सबसे ज्यादा प्रभाव आप पर रहेगा इसलिए शांत रहें बेवजह की मानसिक उलझनों से बच कर रहें वहीं महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी शुभ चिंतक की सलाह अवश्य लें.

 

कर्क- आज के दिन आत्ममंथन पर ध्यान देना होगा. ऑफिस में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, किसी सहकर्मी का कार्य भी करना पड़ सकता है. सेल से जुड़े लोगों के टारगेट पूरे होने की संभावना है. लोहें का व्यापार करने वालों को मुनाफा हाथ लग सकता है. विद्यार्थी वर्ग कड़ी मेहनत से पीछे न हटे. स्वास्थ्य में मिर्च मसाला व बाहर का भोजन करने से बचे. पिता के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है उनकी बातों को सर्वप्रथम वरीयता देनी होगा.

 

सूर्य ग्रहण राशिफल: ग्रहण के दौरान जाप व ध्यान करना आपके लिए अति महत्वपूर्ण हैं. इस दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचे. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.

 

सिंह- आज के दिन आकस्मिक धन हानि होने की आशंका है. ऑफिस के कार्यों के चलते शहर से बाहर जाना पड़ सकता है, नये प्रोजेक्ट पर ध्यान से कार्य अन्यथा प्रोजेक्ट फेल भी हो सकता है. व्यापार को सुचारू रूप से चलाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा, वहीं दूसरी ओर अधिक से अधिक कठोर मेहनत व्यापार को बढ़ाने का एकमात्र मूल मंत्र है. पैरों में तकलीफ होने की आशंका है. भाई-बहनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है.

 

सूर्य ग्रहण राशिफल: जीवनसाथी के करियर में तनाव रहेगा. बड़े भाई के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं आपके भी आत्मविश्वास में कुछ कमी देखने को मिलेगी.

 

कन्या- आज के दिन आपकी प्रतिभा व ज्ञान नई राह पर ले जाएगा. वर्तमान में बिगड़े व्यवसाय को पटरी पर लाने के लिए कुछ नियम कानून बनाने होंगे, साथ ही पैसों का लेन-देन करते समय अलर्ट रहें. सेहत में कमर का दर्द आपको परेशान कर सकता है, भारी समान उठाने से बचें. परिवार में किसी को आर्थिक मदद करनी पड़े तो अवश्य करें.

 

सूर्य ग्रहण राशिफल: पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें यदि वह बीमार चल रहें हैं तो इस ग्रहण काल में उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रभु से प्रार्थना करनी चाहिए. बॉस के साथ भी आपका ताल-मेल कुछ बिगड़ सकता है, वहीं ऑफिशियल स्थितियों को मजबूत करने की सलाह है.

 

सूर्य ग्रहण लव राशिफल: वृष, कर्क, धनु और मकर राशि न करें ये काम, बढ़ सकती हैं मुसीबत

 

तुला- आज के दिन यदि भविष्य की योजना बनाने हेतु कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो दिन शुभ है. नौकरी पेशे से जुड़े लोगों को अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है. जो लोग कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे हैं उनके लिए मिला-जुला रहने वाला है. स्वास्थ्य की दृष्टि से यदि आपने कई दिनों से दाँतों की सफाई नहीं कराई है तो करा लेना चाहिए. संतान के साथ कुछ समय व्यतीत करें साथ ही उसकी पढ़ाई पर भी ध्यान देना होगा.

 

सूर्य ग्रहण राशिफल: ग्रहण समाप्त होने के बाद अपनी क्षमानुसार दान अवश्य करें. बड़ी बहन यदि आपसे किसी तरह की मदद के लिए कहती हैं तो उनकी सहायता अवश्य करें.

 

वृश्चिक- आज के दिन आपके अंदर कुछ नया सीखने की इच्छा होगी. वहीं दूसरी ओर ऐसा भी हो सकता है, जिस कला में आप पारंगत हैं उसे दूसरों को सीखाने का मौका मिले. सीखने व सीखाने की इच्छा अच्छे परिणाम लेकर आएगी. तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है. व्यापारियों के लिए दिन लगभग सामान्य ही रहने वाला है परिवार के महत्वपूर्ण  फैसले भावुक होकर न लें.

 

सूर्य ग्रहण राशिफल: जो लोग बीमार चल रहें हैं उनको ग्रहण काल के समय  भगवत्-भजन करना चाहिए. मधुमेह के रोगियों को आहार लेने की छूट हैं. नई नौकरी के लिए जो लोग प्रयासरत उनके कार्य में कुछ विलम्ब होगा.

 

धनु- आज के दिन विशेष ध्यान रखें कि लाभ को देखकर कोई भी कार्य न करें. नैतिक व अनैतिक कार्यों के फर्क को समझना होगा. सहकर्मियों के साथ अच्छे से बात करें अन्यथा कठोर वाणी आपको ही हानि पहुंचा सकती हैं.व्यापारिक मामले में बहुत ही सोच समझकर बोलना चाहिए यदि किसी क्लाइंट से वाद-विवाद की स्थिति बनती हैं तो नपा-तुला ही बोलना होगा. स्वास्थ्य में दिन सामान्य ही रहेगा अपना मन पसंदीदा भोजन कर सकते हैं. आर्थिक मामले में कुछ उठापटक की स्थिति बनेगी.

 

सूर्य ग्रहण राशिफल: जीवनसाथी के साथ ताल-मेल बना कर चलें यदि दांपत्य जीवन में आपसी तनाव चल रहा हैं तो साथ बैठकर कोई पाठ करें.

 

मकर- आज के दिन आपका कॉन्फिडेंस लेवल काफी हाई होगा क्योंकि ग्रहों की स्थितियाँ आपके फेवर में हैं. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो कम्युनिकेशन और आईटी से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है वहीं दूसरी ओर कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है. बिजनेस में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा यदि व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा रहे हैं तो यह यात्रा आपके लिए फ्रूटफुल होगी. घर में भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा.

 

सूर्य ग्रहण राशिफल: पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं, जो विद्यार्थी वर्ग परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं उनको परीक्षा में सफलता के लिए ग्रहण काल के दौरान ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए.

 

कुम्भ- आज के दिन महादेव के आशीर्वाद से दिन की शुरुआत करें. ग्रहों की स्थितियों के चलते अकारण ही चिंतित हो सकते हैं. ऐसा भी हो सकता है कि कोई ऐसी घटना घट जाए जिसके कारण आप कुछ तनाव में रहें. बॉस से बेवजह कहासुनी होने की आशंका है इसलिए व्यवहार को थोड़ा सौम्य बनाए रखें. व्यापारियों को अपने दस्तावेज़ बहुत मजबूत रखने चाहिए साथ ही कोई कार्य पेंडिंग चल रहा है तो उसे पूरा कर लें. हृदय रोगी सावधान रहें.

 

सूर्य ग्रहण राशिफल: संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, वहीं गर्भवती महिलाएं भी विशेष तौर पर अपना ध्यान रखें ग्रहण काल के समय विधिवत सभी नियमों का पालन करें.

 

मीन- आज के दिन ऐसे कार्यों को महत्व देना चाहिए जिससे सीखने का मौका मिले. ग्रह का पूरा सपोर्ट मिल रहा है जिससे कार्य में एक नई गति मिलेगी. रियल स्टेट का बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट मिल सकते हैं. जो लोग बेड रेस्ट पर हैं वह, बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी एक्टिविटी न करें, जिससे परेशानी का सामना करना पड़े.

 

सूर्य ग्रहण राशिफल: घर पर वाद-विवाद चल रहा है तो उसे राई का पहाड़ न बनने दें बल्कि इससे निपटने का उपयुक्त मार्ग खोजना होगा पूरे परिवार के साथ मिलकर ग्रहण के दौरान पाठ करें. ग्रहण काल के समाप्त होने के पश्चात् मंदिर की  सफाई अवश्य करें.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *