Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 24 मई राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 24 मई राशिफल 2020

मेष- आज के दिन मानसिक दबाव के बावजूद भी आपके अंदर पॉजटिव एनर्जी रहेगी. जो कार्य को सरल करने में आपकी सहयोगी बनेगी. हो सकता है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से इस समस्या का जल्द ही निदान निकाल लेंगे. कर्मक्षेत्र के सहकर्मियों से आज कुछ खटपट होने की आशंका है, शांत रहते हुए अपने कार्यों को पूरा करें. व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है या कोई अचानक धन से संबंधित लाभ भी हो सकता है. दमें की बीमारी से पीड़ित लोगों को सावधान रहने की जरुरत है. सदस्यों से किसी बात को लेकर गर्मा-गर्मी हो सकती है.

 

वृष- आज के दिन मन और बुद्धि  दोनों का तालमेल आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगी, इनका लाभ लेते हुए खुद को अपडेट करना होगा. ऑफिशियल कार्यों को उत्सुकता के साथ करते रहें, ध्यान रहें उत्साह में बिल्कुल भी कमी न आने दें. आज आपके द्वारा की गयी मेहनत रंग लाएगी. बिजनेस में कोई नया पार्टनर जुड़ सकता है जिसका आगमन बिजनेस के लिए लाभदायक होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से अपनी दिनचर्या में व्यायाम व योग को भी शामिल करें वर्तमान समय में आलस्य आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं. बच्चों के साथ अच्छा बर्ताव करें, अत्यधिक क्रोध करने से बचें वरना आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है.

 

मिथुन- आज के दिन अंतरिक्ष की स्थितियों को देखकर आपको सलाह दी जाती है कि जितना ज्यादा नेटवर्क बढ़ने में फोकस करेंगे उतना ही आपको ऑफिशियल रूप से फायदा होगा. जो लोग सेल्स या मार्केटिंग से संबंधित कार्य करते हैं उनको अतिरिक्त लाभ होने की प्रबल संभावनाएं हैं. वहीं फाइनेंस से संबंधित बिजनेस करने वाले अधिक अलर्ट हो जाएं, आर्थिक नुकसान हो सकता है. विश्व में फैली महामारी के प्रति अलर्ट रहें, यदि किसी कारणवश घर से बाहर जाना पड़ता है तो स्वस्च्छता का विशेष ध्यान रखें, नहीं तो आप परिवार को भी मुश्किलों में डाल सकते हैं. घर में अचानक धन खर्च करना पड़ेगा.

 

कर्क- आज के दिन मन प्रसन्न रहने वाला है, जिसका कारण लोगों का सहयोग और सभी का स्नेह हो सकता है. कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी जिससे कार्य पूरे होते भी दिखाई दे रहे हैं. करियर की बात करें तो कार्य को लेकर लोग आपसे बहुत प्रभावित होंगे. यदि कार्य को और बेहतर बनाने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़े तो पीछे न हटे. वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वालों को आज कानूनी दांवपेच से बच कर रहना होगा. हेल्थ में आज एक बात ध्यान रखनी है कि ओवर इटिंग से बचना होगा जरूरत से थोड़ा कम ही भोजन करें. परिवार के लोगों को कम समय दे पाएंगें.

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह- आज के दिन आपको कर्मठ रहना है, मेहनत आपको लाभ तक पहुंचाएगा, लेकिन ज्ञान का दम करना नुकसानदायक हो सकता है. जहां एक और कई दिनों से कर्मक्षेत्र काफी एक्टिव चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर आलस्य कार्य को बाधित करने वाला होगा. कारोबार की बात की जाए तो इलेक्ट्रॉनिक संबंधित व्यापार करने वालों को लाभ होगा. सेहत में लीवर से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहें जो लोग शराब आदि का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं उनको तत्काल रुप से इसका त्याग कर देना चाहिए. जीवनसाथी यदि कोई कोर्स आदि करना चाहते हैं तो उसमें उनकी मदद करें.

 

कन्या- आज के दिन  कार्य को करने में आलस्य रह सकता है, जिससे ऑफिशियल कार्य भी बाधित होंगे. सॉफ्टवेयर से संबंधित जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला  रहने वाला है, जो लोग घर से ही काम कर रहें हैं, उनको टेक्नोलॉजी का पूर्ण प्रयोग करना होगा साथ ही ऑफिशियल मेलों पर पैनी निगाह रखें. व्यापारियों की बात करें, तो  भाग्य उनके साथ है. ग्राहकों की आवाजाही आज लगी रहने वाली है जिन विद्यार्थियों कि परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं उनको आज से ही अपने नोट्स बनाने आरंभ कर देने चाहिए.   पेट से संबंधित रोगों के प्रति सचेत रहें संभव हो तो फलों का अधिक सेवन करें. घर में कोई नुकसान होने की आशंका है कीमती सामानों की सुरक्षा रखें.

 

तुला- आज के दिन मन बाहरी आवरण को देखकर उसके प्रति बहुत अट्रैक्ट होगा. इस ओर ध्यान देते हुए सही और गलत के फर्क को समझना  होगा. वहीं दूसरी ओर दिखावे में खर्च करना आर्थिक रूप से परेशान करने वाला होगा.  करियर की बात करें को  आज अपने कार्यों में तेजी रखनी होगी. व्यापारी वर्ग बड़े मुनाफे को लेकर परेशान न हो बल्कि छोटे-छोटे मुनाफे पर ध्यान देना चाहिए. सेहत में आज किडनी से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहना होगा. बड़ी बहन से अगर मतभेद चल रहा हो तो उसे सुलझा लें, क्योंकि आपका हठी स्वभाव आपको भी नुकसान पहुँचाएगा.

Read Also  आज का राशिफल 

 

वृश्चिक- आज के दिन दिमाग को शांत रखते हुए, भविष्य कि प्लानिंग करनी चाहिए, खासकर स्वास्थ संबंधित चीजों को लेकर प्लान करना बेहतर होगा. जो लोग लैब व रिसर्च विंग में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है अपने कार्य पर फोकस बनाए रखें. आई.टी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए भी दिन विशेष है. डेयरी का व्यापार करने वालों को मुनाफा हाथ लगेगा. विद्यार्थियों को व्हाट्सप के जरीए कंबाइन स्टर्डी करनी चाहिए. रक्तचाप यदि हाई रहता है तो विशेष ध्यान रखें, अग्नि प्रधान ग्रह इसको बढ़ा रहें हैं. घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है.

 

धनु- आज के दिन हो सकता है कि किए गए कर्म का फल न मिले, लेकिन धैर्य रखते हुए सही समय का इंतजार करना होगा. ऑफिशियल कार्यों को ध्यान पूर्वक करना होगा. खाद्य पदार्थ के व्यापारियों को माल स्टॉक करके रखना चाहिए. घरेलू महिलाओं को अपने क्रोध पर नियंत्रण करना चाहिए क्योंकि आज किसी से विवाद होने की आशंका है. सेहत में विशेष कर महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए आज कुछ हार्मोनल डिसऑर्डर जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. घर से संबंधित चीजों के लिए यदि कोई लोन या कर्ज ले रखा है, उसे खत्म करने की प्रक्रिया शुरू कर दें.

 

मकर- आज के दिन अहंकार और क्रोध की वाणी बोलने से बचना होगा. यदि कोई राय देता है तो बिना सुने उनके प्रश्नों का उत्तर न दे. अधीनस्थों पर बेवजह का हुकुम न चलाएं, यदि वह गलती करते हैं. तो सौम्यता के साथ उनकी समस्याओं को समझना होगा. व्यापारी वर्ग को आवश्यकता के अनुसार ही लोन लेना चाहिए, अत्यधिक लोन भविष्य में तनाव दे सकता है. जो लोग अक्सर भूल जाते हैं या जिनकी याददाश्त कमजोर है. उन्हें ध्यान योग से मस्तिष्क को स्थिर करने का प्रयास करना चाहिए. सामाजिक स्तर पर सभी के साथ विनम्रता से पेश आना है, क्योंकि आज ईगो बढ़ाने वाले प्लेनेट काफी एक्टिव है.

Read Also  आज का राशिफल 7 जून राशिफल 2020

 

कुंभ- आज का दिन उन लोगों के लिए ज्यादा अच्छा है जो लोग अपने घर से ही कोई कारोबार करते हैं या वर्तमान समय में घर से ही कार्य कर रहे हैं. आज जो भी मुनाफा होता है उसे खर्च न करते हुए भविष्य के लिए सेविंग करना उचित रहेगा. बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपको नई जिम्मेदारी भी सौंप कर सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से सिर और आंखों का दर्द परेशान कर सकता है. बड़े भाई के साथ यदि समय व्यतीत करने का अवसर मिले तो हाथ से जाने न दें. कुटुंब में काफी चहल-पहल रहेगी, परिवार  के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

 

मीन- आज का पूरा दिन लाभ के इर्द-गिर्द ही रहेगा अब वह पैसा हो, स्वास्थ हो या फिर पारिवारिक जीवन  किसी भी आयाम से जुड़ा हो सकता है. ग्रहों की स्थिति और मन काफी सकारात्मक है. महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन उपयुक्त है. ऑफिशियल कार्यों को  करने में मन लगेगा और कार्यों की प्रति आपकी क्विकनस अच्छे रिजल्ट लेकर आएगी. व्यापारी वर्ग की बात करें तो आज सौंदर्य प्रसाधन से संबंधित कार्य करने वालों के लिए यह समय कष्टदायी रहेगा. हेल्थ को लेकर दिन सामान्य पहले वाला है. घर में पालतू जानवर है तो साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *