Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। भगवान के प्रति आपकी आस्था और भक्ति बढ़ेगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर आप जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी बिजनेस की कुछ योजना लंबे समय से रुकी हुई थी, तो फिर से गति मिल सकती है। आपकी मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी जानकारी को लेकर अध्ययन और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिजनों की सलाह पर आप आगे बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण विषयों को आपको धैर्य रखकर निपटना होगा। यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो आपसे कोई गलती हो सकती है। कारोबार में आप किसी प्रकार का भी कोई समझौता ना करें, नहीं तो आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। आपको बड़ों की बात सुननी और समझनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपके नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और किसी नए काम में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको  कुछ मामलों में अभी पुरानी में ही टिके रहना होगा, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी से कोई बात कही, तो वह आपकी उस बात का पूरा मान रख सकता है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। साझेदारी में कोई काम ना करें। कामकाज में आप सबको साथ लेकर चलेंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे उनके ऊपर काम का बोझ तो थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन उन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप सूझबूझ से किसी समस्या से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। यदि कामों में कुछ अवरोध आ रहे हैं, तो आपको उन्हे धैर्य रखकर सुलझाना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है। आप किसी से बहकावे में ना आए। आप जिम्मेदारी से काम करके घर बाहर लोगों का दिल आसानी से जीत पाएंगे।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके भावनात्मक मामले सकारात्मक रहेंगे और प्रेम- स्नेह की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। विद्यार्थी अपने गुरुजनों से शिक्षा में आ रही किसी समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको बुद्धि विवेक से किसी मामले में आगे बढ़ना होगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन आपके बेहतर रहेंगे, लेकिन लेनदेन से संबंधित कोई मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है, इसलिए किसी को धन उधार देने से बचें।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए धैर्य और विश्वास से काम लेने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें। शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें और निजी मामलों में आप किसी के बहकावे में ना आए, नहीं तो वह आपका कोई बड़ा नुकसान करवा सकती है। आपने आवेश में आकर यदि कोई निर्णय लिया, तो इससे आपको बाद में समस्या होगी। पारिवारिक मामलों में आप सावधानी बरतें। आप किसी की बातों में ना आए। आप किसी मामले में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको आवश्यक जानकारी जुटाना होगी।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहने वाला है। आपके आलस्य के कारण आप किसी बड़ी डील को हाथ से गवां सकते हैं। आपको सभी के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। भाई बंधुओं का आप पर पूरा सहयोग रहेगा और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप कुछ किसी काम के लिए महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल रहेंगे। आपकी साख सम्मान में वृद्धि होगी। यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

Read Also  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, पीएम मोदी के तीसरी बार शपथ लेते ही POK होगा भारत का हिस्सा

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए धन संपदा में वृद्धि लेकर आने वाला है। कुछ नए लोगों से आपको मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा और आप अपने जीवन में आज कोई बड़ा बदलाव करने का विचार कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो लोग आपको धोखा दे सकते हैं। कला कौशल से आपके रहन-सहन पर फर्क पड़ेगा। आपके आकर्षण को देखकर लोग आपकी तारीफ करेंगे। आपको किसी भव्य आयोजन से जोड़ने का मौका मिल सकता है। संतान आपसे किसी वस्तु को खरीदने के लिए जिद कर सकती है।

धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल उत्सव जैसा रहेगा और सबके हित लाभ की मन में भावना रहेगी। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी।  यदि आप कोई जिम्मेदारी मिलेगी तो उसे समय रहते पूरी करेगी। आपकी कुछ स्वजनों से भेंट होगी। रक्त संबन्धीं रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके कुछ नए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने घर को रेनोवेट कराने की पूरी योजना बना सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए दान धर्म के कार्यों में को करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आवश्यक कार्य को आप जल्द पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहना होगा। निवेश संबंधी गतिविधियों में आप पूरी सूची दिखाएंगे। अपनों के लिए किए गए काम के लिए आपको शाबाशी मिल सकती है। परिवार में कोई सदस्य आपसे धन संबंधित मदद मांग सकता है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और लाभ का प्रतिशत भी अधिक रहेगा। आर्थिक लक्ष्य पर आपको फोकस बनाएं रखना होगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आप छोटों की गलतियों को माफ करके आगे बढ़ेंगे। किसी काम मे उसके नियमों का पूरा पालन करें। प्रतिस्पर्धा में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको एक से अधिक से आय प्राप्त होती दिख रही है। आप अपने मामलों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है।  आपको कार्यक्षेत्र में किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपको कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। पैतृक संम्पति संबन्धित मामलों में आप सावधानी से कोई बात बोले, नहीं तो लोग आपकी किसी बात को पकड़कर लटक सकते हैं। नौकरी से संबंधित कोई सुझाव आपके पास आए, तो आप उसमें बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़े। विद्यार्थियों की  पढ़ाई के साथ-साथ किसी अन्य कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

कुगदा गेट आरयूबी पर भारी वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक रहेगी बंद

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *