Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित लेकर आएगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपके सहयोगी परेशान हो सकते हैं, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आपको उनकी बात सुननी व समझने चाहिए। यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो वह भी आज सुलझता नजर आ रहा है। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी भी अधिकारी से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह उनका प्रमोशन रुकवा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने व्यापार की अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उन्नति भरा रहेगा। आज व्यापार में आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आज आपको उनके किसी भी वार से परेशान नहीं होना है व आत्मविश्वास से अपने कार्यों मे आगे बढ़ेंगे, लेकिन यदि आज कोई बात विवाद पनपता है, तो आपको उसमे अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आपके घर कोई मेहमान आ सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन व्यस्तता के बीच आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की कुछ खरीदारी करने भी जा सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को मनचाही शिक्षा के क्षेत्र में आज सफलता प्राप्त होगी, जिससे वह प्रसन्न चित्त हो उठेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य से यदि आपकी कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी आज सुलझ जाएगी। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनको धन लाभ हो सकता है। राजनीतिक गतिविधियों में भी आज आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

Read Also  रोग मुक्त होने को फाल्गुन माह की विनायक चतुर्थी पर करें गणेश पूजा

कर्क राशि : आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। आज आप यदि किसी कार्य को करने का मन बनाएंगे, तो वह आपका अवश्य पूरा होगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे, इसलिए आज आप वही कार्य करने की कोशिश करेंगे, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आज आपके पिताजी से आपका कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा व बड़ों की बात सुनना में कोई बुराई नहीं है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव पनप सकता है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यापार में किसी टीम को फाइनल करते समय किसी की भी सुनी सुनाई बात पर भरोसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपकी डील को लटका सकते है, जिसके कारण आपको कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के अभद्र व्यवहार के कारण अशांति का माहौल हो सकता है, जिसमें आपको मानसिक तनाव भी होगा। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसका समाधान खोजने के लिए अपने माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज यदि आपकी किसी संपत्ति की प्राप्ति की डील लटकी हुई थी, तो आज वह पूरी हो सकती है और आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसके बाद परिवार के सदस्य आपके लिए किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। समाज में आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी, जिससे आपका विश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज वेतन वृद्धि मिल सकती है।

तुला राशि : आज का दिन आपके सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आप अपने किसी रुकी हुई  डील को भी फाइनल कर सकते हैं। यदि आप किसी व्यापार की आज किसी डील को फाइनल करें, तो अपने भाई से सलाह अवश्य लें। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

Read Also  हरियाली तीज 2024: कब रखा जाएगा व्रत?

वृश्चिक राशि : आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। आज आप सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। राजनितिक क्षेत्र मे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी व आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आज आपको अपने किसी प्रियजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजार भी करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के कार्य क्षेत्र में आज कुछ परिवर्तन हो सकता है, जिसके कारण उनके साथियों का मूड खराब हो सकता है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। आज यदि आपने अपने बिजनेस मे किसी डील को फाइनल करने का सोचा है, तो वह भी आज आप को  उतना लाभ नहीं देगा, जितने की आपने उम्मीद की थी जिसके कारण थोड़ा निराश हो सकते हैं, लेकिन आप आपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से आज आपका कुछ तनाव हो सकता हैं। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। नौकरी कर रहे जातको को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। अधिकारी आज आपके पक्ष में नजर आएंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप यदि किसी छोटी व लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्च बढ सकता है। आज आपको अपने भाई की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आपका कुछ धन भी व्यय होगा। विद्यार्थियों को आज अपनी योग्यता परखने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार में यदि आप किसी जोखिम को उठाने की सोच रहे है, तो बिल्कुल भी ना उठाएं क्योंकि उसके लिए दिन बिल्कुल उत्तम नहीं है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज आपके हाथ अचानक से बड़ी मात्रा में धन लग सकता है, जिसके कारण आप अपने पुराने आ रही समस्याओं का समाधान खोजने मे कामयाब रहेंगे। घर में यदि कोई बाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज पिताजी के सहयोग से समाप्त होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों की आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। रोजगार ढूंढ रहे लोगों को आज कुछ अच्छे अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से सफलता दायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जो लोग अपने कैरियर की शुरुआत कर रहे हैं, उनको भी आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए चिंतित नजर आएंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने सहयोगियो के साथ की आवश्यकता होगी। सामाजिक कार्य में भी आज आपकी पद व  प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सायंकालल के समय आज आप अपने किसी परिजन के लिए थोड़ा परेशान नजर आएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...