घर में अगर कोई मेहमान आ जाए तो उसके लिए लंच या डिनर में मलाई कोफ्ता की सब्जी को बना सकते हैं. मलाई कोफ्ता की ग्रेवी सब्जी का स्वाद काफी बढ़ा देती है. आइए जानते हैं मलाई कोफ्ता बनाने की सिंपल रेसिपी.
मलाई कोफ्ता बनाने के लिए सामग्री
पनीर – 300 ग्राम आलू – 4-5 मलाई/क्रीम – 1 कप मैदा – 2-3 टेबलस्पून टमाटर – 2-3 प्याज – 2 अदरक – 1 इंच टुकड़ा काजू – 1 टेबलस्पून किशमिश – 1 टेबलस्पून काजू पेस्ट – 3 टेबलस्पून दूध – 3 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून कसूरी मेथी – 1 टेबलस्पून हल्दी – 1/2 टी स्पून चीनी – 1 टेबलस्पून तेल – जरूरत के मुताबिक नमक – स्वादानुसार मलाई
कोफ्ता बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर मलाई कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें. इसके बाद उबले आलू को 5-6 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. आलू फ्रिज में रखने से अच्छी तरह से ठंडे हो जाएंगे, इससे कोफ्ते बनाने में आसानी होने के साथ उनका स्वाद भी बढ़ जाएगा. तय समय के बाद आलू फ्रिज से निकालकर उनके छिलके उतार लें और एक बाउल में मैश कर दें.
अब इसी बाउल में पनीर को क्रश कर डाल दें. अब पनीर और आलू को अच्छी तरह से मिक्स कर दें. जब आलू और पनीर ठीक से मैश हो जाए तो उसमें मैदा डालकर मिलाएं. ध्यान रखें कि ये मिश्रण न ज्यादा सख्त और न ही ज्यादा नरम रहना चाहिए, वरना कोफ्ते बनाने में समस्या आ सकती है.
इसके बाद ड्राई फ्रूट्स के बारीक टुकड़े काट लें और इनमें चीनी मिक्स कर दें. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दें. जब तक तेल गर्म हो रहा है उस दौरान पनीर-आलू के मिश्रण के मिश्रण की गोल बॉल्स तैयार करें और उसके बीच में ड्राई फ्रूट्स भर दें.
इसके बाद गर्म तेल में कोफ्तों की इन बॉल्स को डालकर डीप फ्राई करें. कोफ्तों को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें. इसके बाद उन्हें एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें. अब टमाटर काटकर मिक्सी की मदद से उसका पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद प्याज और अदरक का पेस्ट भी बना लें.
अब एक कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल डालें और गर्म होने के बाद उसमें प्याज-अदरक का पेस्ट डालकर भूनें. कुछ देर बाद टमाटर पेस्ट डालकर पकाएं. इसमें काजू पेस्ट भी डाल दें. कुछ देर ग्रेवी को पकाने के बाद इसमें 2-3 टेबलस्पून दूध डालें और फिर सारे सूखे मसाले और कसूरी मेथी को ग्रेवी में डालकर पकाएं.
जब ग्रेवी अच्छी तरह से पक जाए और तेल छोड़ने लग जाए तो इसमें आधा कप पानी (जरूरत के मुताबिक) डाल दें और ग्रेवी को हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं. इसके बाद इसमें क्रीम और 1 टी स्पून चीनी डालकर मिक्स कर दें और पकने दें. जब ग्रेवी तैयार हो जाए तो उसमें फ्राइड कोफ्ते डालें और करछी की मदद से मिक्स कर दें. रेस्तरां जैसे स्वाद से भरपूर मलाई कोफ्ते सर्व करने के लिए तैयार हैं. –
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By User 6 /
November 1, 2026 /
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...