Google Analytics Meta Pixel TODAYS RECIPIE: पालक दाल खिचड़ी - Ekhabri.com

TODAYS RECIPIE: पालक दाल खिचड़ी

हल्के खाने की बात जेहन में आते ही सबसे पहला नाम खिचड़ी का आता है. खिचड़ी को और भी पौष्टिक बनाने के लिए पालक दाल खिचड़ी बनाई जा सकती है. पालक और मूंग दाल से बनने वाली खिचड़ी न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि ये काफी हेल्दी भी होती है. पालक दाल खिचड़ी को आप चाहे तो लंच या डिनर में किसी भी वक्त बनाकर खा सकते हैं. विंटर सीजन में कई बार हैवी फूड खाने में आ जाता है, ऐसे में जब कुछ हल्का खाने का दिल करे तो पालक दाल खिचड़ी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है. पालक दाल खिचड़ी बनाने बेहद आसान है और इसे तैयार करने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है. बच्चों के लिए भी पालक दाल खिचड़ी एक पौष्टिक आहार है. आइए जानते हैं पालक दाल खिचड़ी बनाने की सिंपल विधि.

पालक दाल खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री

चावल – 1/2 कप मूंग दाल – 3/4 कप पालक पत्ते – 1 कप टमाटर – 1 अदरक-लहसुन पेस्ट – 1/2 टी स्पून प्याज कटा – 1/2 हरी मिर्च – 1 सूखी लाल मिर्च – 1 तेजपत्ता – 1 जीरा – 1 टी स्पून दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा हल्दी – 1/4 टी स्पून देसी घी 1 टेबलस्पून नमक – स्वादानुसार

पालक दाल खिचड़ी बनाने की विधि

लंच या डिनर के लिए पालक दाल खिचड़ी बनाना है तो सबसे पहले चावल और मूंग दाल को साफ कर पानी से दो-तीन बार धो लें. इसके बाद टमाटर, प्याज, पालक हरी मिर्च को बारीक काट लें. अब प्रेशर कुकर लें और उसमें चावल और मूंग दाल डालकर 3-4 कप पानी मिला दें. इसके बाद इसमें हल्दी और चुटकीभर नमक डालकर 4-5 सीटियां आने तक पकाएं.

Read Also  मुख्यमंत्री 16 फरवरी को बालोद तथा राजनांदगांव जिले के दौरे पर

इसके बाद गैस बंद कर कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें. अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब घी पिघल जाए तो उसमें जीरा, तेजपत्ता, सूखी लाल मिर्च और दालचीनी डालकर कुछ सेकंड तक भूनें. इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर उसे भी तलें. प्याज को तब तक फ्राई करें जब तक कि उसका रंग हल्का भूरा न हो जाए. इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट और बारीक कटे टमाटर डालकर पकाएं.

इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर नरम न हो जाएं. इस बीच पालक को मिक्सर में डालकर पीस लें और उसकी प्यूरी तैयार कर एक बाउल में निकाल लें. तैयार प्यूरी को प्याज-टमाटर के मसाले में डालें और तब पकाएं जब तक कि पालक का रंग न बदल जाए.

अब प्रेशर कुकर खोलें और उसमें पकी हुई दाल और चावल को निकालकर कड़ाही में डाल दें. इसके साथ ही 1 कप पानी और थोड़ा सा नमक मिला दें और 3-4 मिनट तक पकने दें. खिचड़ी और पालक जब अच्छे से मिक्स हो जाएं तो गैस बंद कर दें. लंच या डिनर के लिए स्वाद से भरपूर पालक दाल खिचड़ी बनकर तैयार हो चुकी है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...