जल्द ही राजमार्गों पर टोल प्लाजा नहीं दिखाई देंगे। जहां तक वाहनों से टोल वसूलने की बात है तो छह महीने के अंदर इसके लिए नई तकनीक लाई जाएगी। बुधवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए नितिन गडकरी ने यह बात कही। 60 किमी के अंदर टोल प्लाजा के मुद्दे पर सदस्यों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए गडकरी ने कहा कि टोला प्लाजा ने ट्रैफिक जाम और लंबी लाइन जैसी कई समस्याएं पैदा की हैं, जिन्हें सरकार समाप्त करना चाहती है।
गडकरी ने कहा कि सरकार टोल वसूलने के लिए दो विकल्पों पर विचार कर रही है। एक, सेटेलाइट आधारित टोल सिस्टम है जहां वाहन में जीपीएस होगा और टोल सीधे कार मालिक के बैंक खाते से कट जाएगा। दूसरा विकल्प नंबर प्लेट के माध्यम से टोल वसूलने का है। हालांकि टोल किस तकनीक से वसूला जाए इस पर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। जीपीएस आधारित तकनीक के जरिये टोल वसूलकर हम लोगों को राहत दे सकते हैं। इसके लिए हमें संसद में एक बिल लाना होगा, क्योंकि अगर कोई टोल नहीं दे रहा है तो उसे दंडित करने का अभी तक कोई कानून नहीं है।
गडकरी ने बताया कि फास्टैग की श्ाुरुआत के बाद से राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। एक दिन में टोल राजस्व 120 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि अब तक 5.56 करोड़ फास्टैग जारी किए जा चुके हैं और इसकी पहुंच 96.6 प्रतिशत तक का है। सरकार अगले तीन वर्षों में देश में 26 नए ग्रीन एक्सप्रेस-वे बनाएगी। इतना ही नहीं वर्ष, 2024 तक भारत का सड़क ढांचा उतना ही अच्छा होगा जितना कि अमेरिका का है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण्ा (एनएचएआइ) के पास धन की कोई कमी नहीं है। प्राधिकरण की रेटिंग अच्छी होने के साथ ही उसकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत है। उन्होंने कहा कि एनएचएआई एक साल में पांच लाख किलोमीटर सड़कें बना सकता है।
एनएचएआइ पर 3.49 लाख करोड़ का कर्ज
नितिन गडकरी ने बताया कि एनएचएआइ पर कुल बकाया कर्ज 31 मार्च, 2022 तक लगभग 3.49 लाख करोड़ रुपये था। प्राधिकरण को कर्ज चुकाने के लिए
2022-23, 2023-24 और 2024-25 में क्रमश: 31,282 करोड़ रुपये, 31,909 करोड़ रुपये और 30,552 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक 26 राजमार्गों का मौद्रीकरण कर चुकी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...