रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कल रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सभी मांस-मटन की दुकाने बंद रहेंगा। रायपुर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व दिनांक 19 अगस्त 2022 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। साथ ही यह भी कहा है की इस दौरान कहीं बिक्री होता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।










