बेटियां अब सजग और सशक्त भी हो रही हैं। उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने के साथ आत्मसम्मान की रक्षा के लिए फैसले लेने की ताकत भी जुटा रहीं हैं। रोशन बानो से रोशनी बनी बेटी ऐसा ही उदाहरण बनकर उभरी हैं। अल्मोड़ा में जन्मी और पली-बढ़ी रोशन बानो अपने पिता व भाई के अत्याचार से इस कदर आहत हुई कि मुस्लिम धर्म छोड़ सनातनी हो गई। कहा कि हिंदू धर्म में महिलाओं के हक व इज्जत की बात की जाती है। आवाज उठाने पर महिला को ही गलत ठहराकर फतवा जारी कर दिया जाता है।
बेटा होने का निभाती रही फर्ज पर कोई मोल न समझा
रोशनी ने बताया कि वह घर में सबसे बड़ी थी इसलिए बेटा होने का फर्ज निभाती रही। 2012 में बरेली से नर्सिंग का कोर्स पूरा करने के बाद हवालबाग ब्लाक (अल्मोड़ा) में पहली तैनाती मिली। नौकरी के साथ एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा से बीए व एमए किया। 2017 में गोविद सिह माहरा नागरिक अस्पताल रानीखेत में बतौर स्टाफ नर्स ज्वाइन किया। नौकरी के साथ-साथ भाई को बीएड और बहन को नर्सिंग कालेज में दाखिला दिलाया। सबसे छोटी बहन को उच्च शिक्षा दिलाई। मगर उसके समर्पण का मोल नहीं समझा गया।
पिता ने भी दुखा दिया दिल
रोशनी के अनुसार टम्टा मोहल्ला अल्मोड़ा निवासी पिता बशीर अहमद प्रताड़ित कर कहते थे कि पेड़ हमने लगाया है तो फल भी हम ही खाएंगे। जन्म दिया है तो कत्ल भी कर देंगे। इस पर उसने कोतवाली में तहरीर दी। तब उसके पिता ने माफीनामा दिया। वह रानीखेत में किराए में रहने लगी तो परिजन वहां आकर भी मारपीट करते थे। पिता चाहते थे कि बेटी मर जाएगी तो प्रापर्टी उनके नाम हो जाएगी। 2022 में रोशनी ने स्वजन से रिश्ता तोड़ उन्हें अपनी संपत्ति से भी बेदखल कर दिया। धमकियों के बीच रानीखेत पुलिस व प्रशासन के सहयोग को रोानी ने सराहनीय बताया।
रोशनी ने कहा कि वह अपने ही घर-परिवार से प्रताड़ित है। उसे मानसिक प्रताड़ना भी दी गई। कैसे भूल सकती हूं कि तबीयत बिगड़ी तो मेरी चेन तक उतार ली गई। मरना पसंद है लेकिन अपने समुदाय में वापस नहीं जाऊंगी। मैने एसडीएम कार्यालय हल्द्वानी से अनुमति मिलने पर चार दिसंबर 2022 को आर्य समाज मंदिर हल्द्वानी में स्वेच्छा से सनातन को अपना लिया। मैं चाहूंगी कि मेरी आने वाली पीढ़ी वैदिक संस्कृति व शास्त्रों का ज्ञान ले और नारी को सम्मान देने वाले सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार भी करे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...