Google Analytics Meta Pixel दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो और कंटेनर में टक्कर-9 लोगों की मौत - Ekhabri.com

दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो और कंटेनर में टक्कर-9 लोगों की मौत

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में नेशनल हाईवे-19 पर गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। एत्मादपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़कर गलत साइड आ गई और कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन को गंभीर हालत में एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा हुआ है। मृतकों में 7 गया, बिहार के और दो चतरा, झारखंड निवासी हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा तड़के सुबह 5.15 बजे हादसा हुआ। एत्मादपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढऩे के बाद रांग साइड पहुंच गई। इसी बीच रामबाग की ओर से कंटेनर आ गया और दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो में टक्कर मारने के बाद कंटेनर छोड़कर चालक और क्लीनर मौके से फरार गए। हादसे में स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार लोग फंस गए। लोगों ने स्कॉर्पियो में फंसे चार घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद स्कॉर्पियो की बॉडी तोड़कर अन्य लोगों को निकालने की कोशिश की गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो में फंसे अन्य लोग निकल सके। स्कॉर्पियो में चालक समेत 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इनमें से आठ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की सांसें अस्पताल पहुंचने पर थम गई। तीन को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। स्कॉर्पियो का नंबर जेएच 13 डी 5029 है। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर शिनाख्त कराई है। हाईवे पर हादसे के बाद कई किमी तक जाम लग गया। हाईवे से कंटेनर और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को हटवाकर जाम खुलवाया गया।

Read Also  भिलाई संयत्र ने सबसे लंबी रेल पटरी बनाने में रचा नया कीर्तिमान

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...