Google Analytics Meta Pixel भीषण गर्मी में ट्रेन का सफर यात्रियों के लिए बना मुसीबत - Ekhabri.com

भीषण गर्मी में ट्रेन का सफर यात्रियों के लिए बना मुसीबत

देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच ट्रेन का सफर यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। ट्रेनों का लेट होना यात्रियों की मुसीबतों को और बढ़ा रहा है। छत्तीसगढ़ में कई ट्रेनें 20 से 25 घंटों तक लेट चल रही हैं। गाड़ी बदलकर दूसरी गाड़ी का इंतजार करने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रबंधन का कहना है कि यहां से चलने वाली सभी ट्रेन समय पर चल रही है, लेकिन मुंबई और अन्य स्थानों पर चल रहे अधोसंरचना विकास के कार्यों के कारण इस तरह की देरी हो रही है।

 

 

 

गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में लोग बड़ी संख्या में छुट्टियां मनाने बाहर जाते हैं, लेकिन लगातार देरी से चल रही ट्रेनें यात्रियों की परेशानी का सबब बनी हुई हैं। देशभर में ट्रेनों की स्थिति इन दिनों खराब चल रही है। लंबी दूरी वाली ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। बिलासपुर रेल मंडल में तो कुछ ट्रेनें 24 घंटे से भी अधिक देरी से परिचालित हो रही हैं। ऐसे में इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री अपनी ट्रेन का घंटों इंतजार करते दिख रहे हैं। भीषण गर्मी उनके पसीने छुड़ा रही है।

 

 

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का बिलासपुर मंडल छत्तीसगढ़ में रेल परिचालन की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है। छत्तीसगढ़ से बनकर चलने वाली सबसे अधिक ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से रवाना होती हैं। साथ ही मुंबई हावड़ा रूट के बीचों-बीच स्थित होने के कारण बिलासपुर जंक्शन बहुत से यात्रियों के लिए ट्रेन बदलने का स्थान होता है। अन्य स्थानों से यात्रा करके यात्री बिलासपुर पहुंचते हैं और यहां से अपने गंतव्य तक दूसरी ट्रेन में आगे की यात्रा शुरू करते हैं। ऐसे में घंटों विलंब से चल रही ट्रेनों ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है।

Read Also  प्रशासन ने 'पुष्कर' के परिजनों को वीडियो पर दिखाया सुरंग के हाल, भावुक हुए माता-पिता

 

 

 

ट्रेनों की लेट लतीफ से परेशान यात्रियों के मुश्किलें गर्मी के कारण और बढ़ जाती है। यात्री छोटे बच्चों के साथ स्टेशनों पर गर्मी से हलाकान नजर आते हैं। इसके साथ ही बुजुर्ग यात्रियों को भी स्टेशन पर गर्म हवाओं के थपेड़े सहने पड़ते हैं। गर्मी और ट्रेनों की देरी की दोहरी मार रेलयात्रियों को सहनी पड़ रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *