Google Analytics Meta Pixel आध्यात्मिक ज्ञान का नया शक्तिकेन्द्र बनेगा त्रिमूर्ति भवन - Ekhabri.com

आध्यात्मिक ज्ञान का नया शक्तिकेन्द्र बनेगा त्रिमूर्ति भवन

० छग योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा बोले- चंचल और कठिनाई से वश होने वाले मन को नियंत्रित करना है तो ब्रह्माकुमारीज में योग सीखना होगा
० महामंडलेश्वर बोले- सारा ज्ञान तो गूगल पर मिल जाएगा लेकिन आत्म ज्ञान ब्रह्माकुमारीज में मिलेगा
० जोनल निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आरती दीदी ने रिबन काटकर समाज को समर्पित किया त्रिमूर्ति भवन

नवापारा/राजिम। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के इतिहास में रविवार को एक और अध्याय जुड़ गया। हाल ही में बनकर तैयार हुए ग्लोबल पीस हाल और त्रिमूर्ति भवन का शुभारंभ रिबन काटकर इंदौर-छत्तीसगढ़ जोन की निदेशिका राजयोगिनी आरती दीदी और मुंबई से पधारे महामण्डलेश्वर प्रेमानंद सरस्वती महराज ने किया।
नवकार स्कूल के सामने परिसर में आयोजित उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि इस चंचल मन को नियंत्रित करना दुनिया का सबसे कठिन कार्य है। त्रिमूर्ति भवन जैसे स्थान पर आने से हम अपने इस चंचल मन को अपने वश में कर सकते हैं। ब्रह्माकुमारीज का मुख्य कार्य है योग की शिक्षा देना। जिस दिन हम योग को सीखकर मन को वश में करना सीख गए तो यही परमात्मा को पाने की और परम सुख की अनुभूति हो जाती है। महोत्सव में 1500 से अधिक लोग मौजूद रहे। इसके पहले छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा जी के द्वारा आध्यात्मिक संग्रहालय गौरव पथ राजिम का भी अवलोकन किया गया।

राजिम से निकली बहनें देशभर में कर रहीं ज्ञान वर्षा
ब्रह्माकुमारीज की इंदौर-छत्तीसगढ़ जोन की जोनल निदेशिका राजयोगिनी आरती दीदी ने कहा कि राजिम के कण-कण में धर्म बसा हुआ है। धर्म का अर्थ होता है धारणा करना। जीवन में सत्य ज्ञान को धारण करना। यहाँ की धरती सर्व मनुष्य आत्माओं की मनोकामना पूरी करने वाली है। कल्याण कारी ज्योतिर्बिन्दु परमात्मा हम मनुष्य आत्माओं पर ज्ञान, शक्ति, आनंद, प्रेम की वर्षा कर रहे हैं। परमात्मा हमें वरदान दे रहे हैं कि सभी का जीवन वरदानों से भरपूर हो जाये। परमात्मा कहते हैं कि सभी के प्रति सदा शुभभावना रखो। परमात्मा इस धरा पर आकर नारी के ऊपर ज्ञान का कलश रखते हैं और ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा सत्य ज्ञान दे रहे हैं। शक्तिदाता शिव से शक्ति लेकर अपने जीवन को शक्तिस्वरूप बनाएं। यहाँ की तपोभूमि का कमाल है कि एक साथ सौ से अधिक ब्रह्माकुमारी बहने यहाँ से निकली और देशभर में ज्ञान वर्षा कर रहीं हैं।

Read Also  सुकमा के रायगुडेम में बैरल ग्रेनेड लॉन्चर से नक्सली हमला, दो जवान घायल

स्वयं को जानना है तो ब्रह्माकुमारीज में जाना होगा
विशेष अतिथि मुंबई से महामण्डलेश्वर प्रेमानंद सरस्वती ने कहा कि यहाँ आज माघ पूर्णिमा के पहले ही ब्रह्माकुमारियों का कुंभ लगा दिया। आज यहाँ आकर साक्षात 108 बालब्रह्मचारिणी देवियों के दर्शन हो रहे हैं। ग्लोबल पीस हाल से राजिम वासियों को आत्म दर्शन का ज्ञान प्राप्त होगा। लोग अपने जीवन का कल्याण कर सकेंगे। स्वयं को ढूढना बाकी है बाकि दुनिया का सारा ज्ञान तो गूगल पर मौजूद है। यदि हमें स्वयं को जानना है तो ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर जाना होगा। परमात्मा को जानना है तो यहाँ आकर श्रवण करें।

ब्रह्माकुमारीज में स्वयं परमात्मा दे रहे ज्ञान- इंदौर से आए मप्र हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति बीडी राठी ने कहा कि जीवन में दो शब्दों का बड़ा महत्व होता है। जैसे-सुख-दुख, लाभ-हानि, जन्म-मृत्यु। मृत्यु के बाद व्यक्ति का ड्रेस और एड्रेस दोनों बदल जाते हैं। हम जन्म और शादी को उत्सव के रूप में मनाते हैं लेकिन मृत्यु जो जीवन का सत्य है उसकी कोई तैयारी नहीं करता है। यदि हम मृत्यु के पूर्व भी योग, तपस्या, दान, पुण्य करके अपनी तैयारी करते हैं तो आखरी समय में दुःख नहीं होगा। ब्रह्माकुमारीज में स्वयं परमात्मा ज्ञान देते हैं। यहाँ राजयोग मेडिटेशन सीखकर हमारी विचारधारा बदल जाती है।
स्वागत भाषण देते हुए नवापारा-राजिम क्षेत्र की संचालिका बीके पुष्पा दीदी ने कहा कि त्रिमूर्ति भवन और हाल ही में बनकर तैयार हुए ग्लोबल पीस हाल के निर्माण में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...