डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण से पहले ही अपने कामों की योजना बनानी शुरू कर दी है। उनके एजेंडे में एक प्रमुख काम कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाना है। इसको लेकर वो कई बार जिक्र कर चुके हैं। अब उन्होंने मैप जारी किया है, जिसपर कनाडाई नेताओं और जनता ने तीखी प्रतिक्रिया दी हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दो मैप शेयर किए हैं, जिनमें उन्होंने कनाडा को अमेरिका के हिस्से के रूप में दर्शाया है। इन मैप्स से उन्होंने अपने इरादों को स्पष्ट किया है कि वे कनाडा को अमेरिका में शामिल करना चाहते हैं। हालांकि, ट्रंप की इस हरकत पर कनाडाई नेता भड़क गए हैं।
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्रंप के इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। ट्रूडो ने साफ शब्दों में कहा कि कनाडा के अमेरिका का हिस्सा बनने की कोई संभावना नहीं है। उनका कहना है कि कनाडा एक स्वतंत्र और संप्रभु देश है और वह ऐसे किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगा।
कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने भी ट्रंप के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि ट्रंप की टिप्पणियों से पता चलता है कि उन्हें कनाडा की ताकत और स्वतंत्रता की पूरी समझ नहीं है। जोली ने यह भी कहा कि कनाडा कभी भी धमकियों के आगे नहीं झुकेगा।
कनाडा में विपक्ष के नेता पियर पॉलिवेयर ने भी ट्रंप के प्रस्ताव की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कनाडा एक महान और स्वतंत्र देश है और अमेरिका का सबसे अच्छा दोस्त है, लेकिन यह उसकी संप्रभुता के खिलाफ है। ट्रंप ने जो विवाद खड़ा किया है वो न केवल कनाडा और अमेरिका के बीच के रिश्तों को प्रभावित कर सकता है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अमेरिका की छवि को प्रभावित कर सकता है।
ट्रूडो के इस्तीफे के बाद ट्रंप ने कहा, ‘‘अगर कनाडा अमेरिका का हिस्सा बन जाता है तो कोई टैक्स नहीं लगेगा। टैक्स कर बहुत कम हो जाएंगे और वे रूसी और चीनी जहाजों के खतरे से पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे जो लगातार उन्हें घेरे रहते हैं। साथ मिलकर, यह कितना महान देश बनेगा।’’
कनाडा की ओर से ट्रंप के प्रस्ताव पर कोई तवज्जो नहीं दी गई है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर कनाडा अमेरिका के साथ अपनी दक्षिणी सीमा से मादक पदार्थ तस्करी और अवैध प्रवासियों की घुसपैठ को नहीं रोकता है तो कनाडाई आयात पर 25 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 4, 2026 /
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...
By User 6 /
June 7, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...