Google Analytics Meta Pixel एक ही मंडप में दो दुल्हनों संग लिए फेरे, कार्ड पर भी छपवाए थे दोनों के नाम - Ekhabri.com

एक ही मंडप में दो दुल्हनों संग लिए फेरे, कार्ड पर भी छपवाए थे दोनों के नाम

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी स्थित कडदा गांव में एक दूल्हे ने एक ही मंडप में दो दुल्हनों के साथ सात फेरे लिए। इसमें तीनों के परिवार भी शामिल हुए। इतना ही नहीं सामान्य शादी की तरह इस शादी के कार्ड भी छपवाए गए थे और इस पर बाकायदा दोनों ही दुल्हनों के नाम भी छपवाए गए थे।

आनंदपुरी स्थित कडदा गांव में दूल्हा दिनेश दो दुल्हन सीता-गीता के साथ परिणय बंधन में बंधा। दूल्हे के सेहरे और दोनों दुल्हनों के सिर पर ओढ़ाई चुनरी पर लाइटिंग की गई थी। यह अनूठी शादी कडदा गांव के दिनेश ने रचाई। एक साथ दो लड़कियों से शादी का यह राज्य में पहला मामला है। दरअसल आदिवासी अंचल के इस ग्रामीण क्षेत्र में एक से ज्यादा पत्नी रखने की परंपरा है। लोग यहां इसे गलत नहीं मानते,  यही वजह थी कि पूरा गांव इस शादी में शामिल हुआ।

बरजडिया निवासी सीता और आंबा निवासी गीता से शादी करने वाले दिनेश ने एक युवती को पहले नातरा के तहत रखा और अब शादी कर सामाजिक मान्यता दी। इस प्रथा के तहत एक व्यक्ति बिना शादी किए एक महिला के साथ रहता है। हालांकि,  इसे कानूनी रूप से स्वीकृति नहीं है,  लेकिन समाज में कुछ दण्ड देने के बाद इसे स्वीकृत कर लिया जाता है। वहीं दूसरी युवती से दिनेश ने सगाई होने के बाद शादी की है।

आनंदपुरी का कडदा निवासी दूल्हा दिनेश पटेल पेशे से संपन्न निर्माण कारीगर है। वह गुजरात क्षेत्र में ठेकेदारी के काम भी करता है। शुरुआत में इस शादी का विरोध हुआ,  तो शादी नहीं हो पाई। लॉकडाउन में दिनेश के ठेकेदारी संबंधित कार्य बंद हैं। ऐसे में उसने वर्षों बाद अघोषित रिश्ते को मजबूत करते हुए सामाजिक स्तर पर मान्यता देने के लिए विधि-विधान से विवाह किया। अब तीनों परिवारों ने सहमति बनाकर इस विवाह को मंजूरी दी है। सोशल मीडिया पर इस शादी से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं, साथ ही शादी को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Read Also  प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में Congress का सफाया किया है, लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा : CM विष्णुदेव साय

इस शादी के लिए बाकायदा कार्ड छपवाया गया। इसमें युवक के परिवार ने स्वयं के साथ युवतियों के पिता और गांव के नाम छपवाए। कोरोना गाइडलाइन के तहत शादी में बहुत कम लोग शामिल हुए। शादी से पहले पूरे गांव में इसे लेकर मंथन हुआ था। इसके बाद आनन-फानन में विवाह की तैयारी की गई। लॉकडाउन लागू होने से एक दिन पहले विवाह की रस्म पूरी कर ली गईं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...