गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर के दुतकैयां गांव में देर शाम से दो समुदायों में बवाल हो गया। मामला तनावपूर्ण हो गया। इस बबाल में 10 से ज्यादा घर और वाहनों में आग लगा दी गई। साल भर पहले गांव में शिव मंदिर को खंडित करने के बाद इसके विवाद हुआ था। फिर मामला उठने के बाद एक समुदाय के घरों को दूसरे समुदाय के लोगों ने जला दिया। ज्ञात हो कि साल भर पहले गांव में मंदिर में मूर्ति तोड़ने के आरोप में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। जमानत से छूटने के बाद तीनों आरोपी शिव मंदिर मामले में जिन्होंने गवाही थी थी उनको परेशान कर रहे थे। रविवार सुबह 4 से 6 युवकों के ऊपर पत्थरो और रॉड से हमला करने के बाद गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद पुलिस पहुंची और कई घरों में महिलाएं मौजूद थीं जिन्हें पुलिस और सुरक्षा बल के जवान सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश करते रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच लाठियां भी चलीं । महिलाओं को बचाने सुरक्षा बलों से नाराज ग्रामीणों ने लाठी चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी लाठियां भांजी।










