Google Analytics Meta Pixel एम्स रायपुर की जूनियर डॉक्टर सहित दो कर्मचारी भी पॉजिटिव - Ekhabri.com

एम्स रायपुर की जूनियर डॉक्टर सहित दो कर्मचारी भी पॉजिटिव

COVID-19 के संक्रमण के दायरे में मंगलवार को एम्स की एक महिला जूनियर डॉक्टर,  दो माइक्रो बायोलॉजी लैब के कर्मी सहित 18 लोग आए। वहीं एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। इसके साथ 12 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को रायपुर के नौ मरीज सहित कुल 18 नए मरीज सामने आए। इसमें रायपुर एम्स के स्त्री रोग विभाग की जूनियर डॉक्टर सहित दो एम्स के माइक्रो बायोलॉजी लैब के कर्मी हैं। इनमें एक युवक दिल्ली से लौटा है।

कोरोना से मरीज की मौत की पुष्टि करते हुए एम्स ने बताया कि सुपेला भिलाई निवासी 70 वर्षीय पुरुष मरीज पांच जून को घायल अवस्था में ट्रामा और इमरजेंसी विभाग में भर्ती किया गया। लक्षण के आधार पर मरीज का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसके बाद सात जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उसे कोविड-19 के आइसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान मरीज की नौ जून को सुबह 4:15 बजे मौत हो गई।

प्रदेश में अब तक कोरोना से छह लोगों की मौत हुई है। इसमें से चार युवा और दो बुजुर्ग हैं। सभी किसी न किसी तरह से गंभीर बीमारी या स्वास्थ्य संबंधित समस्या से पीड़ित थे। इधर प्रदेश में कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं। इसमें राजधानी से नौ, मुंगेली से दो बलौदाबाजार से तीन, राजनांदगांव से दो और बेमेतरा और जांजगीर-चांपा से एक-एक मरीज हैं। सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। वहीं उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अब जो भी मरीज सामने आ रहे हैं, अधिकतर की कांटेक्ट हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में कम्युनिटी ट्रांसमिशन को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता लाने की अपील की गई है।

Read Also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को, कई अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

12 मरीजों को मिली छुट्टी

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना के 12 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इसमें से महासमुंद के चार, मुंगेली के तीन, कबीरधाम, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर और रायगढ़ से एक-एक मरीज हैं। सभी को 14 दिन तक क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है।

कोरोना मीटर

नए केस-18

एक्टिव – 863

स्वस्थ- 347

कुल- 1215

मौत- 06

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *