भारतीय टीम के ऑलराउंडर यूसुफ पठान और अनुभवी तेज गेंदबाज आर विनय कुमार ने अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेण क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
यूसुफ पठान ने टि्वटर पर लिखा, ‘आज अपनी जिंदगी की इस पारी को खत्म करने का समय आ गया है। मैं खेल के सभी प्रारूपों से आधिकारिक रूप से संन्यास की घोषणा करता हूं। मैं अपने परिवार, प्रशंसक, दोस्त, टीमें, कोचों और पूरे देश को दिल से सहयोग और प्यार देने के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं। मुझे अब भी वह दिन याद है जब मैंने पहली बार भारतीय टीम की जर्सी पहनी थी। मैंने उस दिन सिर्फ जर्सी ही नहीं पहनी थी, बल्कि अपने परिवार, कोच, दोस्तों, पूरे देश्ा और अपनी खुद की उम्मीदें अपने कंधों पर ली थीं। भारत के लिए दो विश्व कप जीतना और सचिन तेंदुलकर को अपने कंधों पर उठाना मेरे करियर के सर्वश्रेष्ठ पलों में से कुछ हैं। मैंने एमएस धौनी की कप्तानी में अपना अंतरराष्ट्रीय, शेन वॉर्न के नेतृत्व में आइपीएल और जैकब मार्टिन की कप्तानी में रणजी पदार्पण किया। मुझ पर भरोसा करने के लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।”
उधर, भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके कर्नाटक के अनुभवी तेज गेंदबाज आर विनय कुमार ने भी संन्यास की घोषणा की। उन्होंने टि्वटर पर लिखा, ‘आज दावणगेरे एक्सप्रेस 25 साल दौड़ने और क्रिकेटिया जिंदगी के इतने सारे स्टेशनों से गुजरने के बाद उस स्टेशन पर आ गई है जिसे संन्यास कहते हैं। इतनी सारी भावनाओं के साथ मैं, विनय कुमार आर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। यह फैसला करना आसान नहीं था, हालांकि हर खिलाड़ी की जिंदगी में ऐसा समय आता है जब उसे संन्यास लेना पड़ता है।”
उन्होंने कहा कि उन्हें अपने करियर में सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धौनी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला जिससे उन्हें काफी फायदा मिला। ‘मेरा क्रिकेट का अनुभव महान खिलाड़ियों जैसे अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, एमएस धौनी, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली, सुरेश रैना और रोहित शर्मा और कुछ अन्य के साथ खेलकर और बढ़ा। साथ ही मुंबई इंडियंस में मेंटर सचिन तेंदुलकर से मुझे आशीर्वाद मिला।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...