Google Analytics Meta Pixel मासूम बच्ची का दिल, फेफड़े, किडनी समेत हर अंग निकाल कूड़े में फेंके - Ekhabri.com

मासूम बच्ची का दिल, फेफड़े, किडनी समेत हर अंग निकाल कूड़े में फेंके

कानपुर। कानपुर के घाटमपुर में राक्षसों ने मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की हर हद पार कर दी। नरपिशाचों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर शरीर का हर अंग निकालकर कूड़े में फेंक दिया। देर शाम पुलिस ने एफआईआर में धारा 376डी और पॉक्सो एक्ट बढ़ा दी है। इसके अलावा पकड़े गए दंपती ने भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। महज 1500 रुपए में अंकुल और वीरेन्द्र ने उन्हें मासूम का लिवर लाकर दे दिया था।
इंस्पेक्टर घाटमपुर राजीव सिंह ने बताया कि आरोपितों ने शराब के नशे में मासूम के कपड़े उतार लिए थे। इसके चलते यह रेप की श्रेणी में आता है। हैवान इतने धुत थे कि उन्होंने मासूम का सिर्फ लिवर ही नहीं काटा। उसके दोनों फेफड़े, दिल, किडनी, स्पलीन, छोटी-बड़ी आंत, खाने की थैली तक काट डाली। लिवर उन्होंने चाचा परशुराम और चाची सुनैना के पास पहुंचा दिया। बाकी अंग कूड़े में फेंक दिए जो जानवर खा गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मासूम के सभी अंग गायब मिले। उसके नाजुक अंग में खरोंच के निशान मिले हैं। डॉक्टर आलोक मिश्रा और डा. महेन्द्र कुमार के पैनल ने मासूम का पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की दो स्लाइड बनाई गई हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
योजना बनाई और कर दी वारदात
परशुराम ने पुलिस को बताया कि 1999 में उसकी शादी हुई मगर बच्चे नहीं हो रहे थे। उसे पता चला कि बच्ची का लिवर खाने से बच्चे हो जाएंगे। इसके लिए उसने भतीजे अंकुल और उसके साथी वीरेन्द्र को समझाया। दोनों के साथ बैठकर योजना बनाई और उन्हें खूब शराब पिलाई। उसके बाद इस काम के लिए अंकुल को 500 रुपए और वीरेन्द्र को एक हजार रुपए दिए। दोनों बच्ची को बहला कर ले गए। गांव में इदरीस की दुकान से नमकीन और बिस्कुट खरीदे गए, जो पुलिस ने मौके से बरामद किए। इदरीस से पूछताछ में उसने भी आरोपितों द्वारा सामान खरीदे जाने की पुष्टि की। इसके बाद वह बच्ची को जंगल में ले गए। वहां पर भी शराब पी और नशे में उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद अंग काट दिए।
यह तो सभी जानते हैं
पुलिस ने जब परशुराम से पूछा कि उसे यह किसने बताया कि लिवर खाने से बच्चे पैदा होंगे, तो उसने बिना हिचक दो टूक जवाब दिया कि किसी को बताने की क्या जरूरत है? यह तो सभी जानते हैं।
सीएम और पीएमओ ने लिया संज्ञान
मासूम के साथ हैवानियत को स्थानीय प्रशासन से लेकर सीएम, डिप्टी सीएम व पीएमओ तक ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके घटना पर दुख जताया। कहा है कि इस मामले में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। सीएम ने परिवार को पांच लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की तो रात करीब नौ बजे घाटमपुर विधायक उपेन्द्र पासवान चेक लेकर पीडि़त परिवार के घर पहुंचे। विधायक ने मृतक की मां को चेक देकर मामले में दोषियों को सख्त सजा दिलवाने का आश्वासन दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...