Google Analytics Meta Pixel दो वर्षीय बच्चे का जबरन खतना कर कबूल कराया इस्लाम - Ekhabri.com

दो वर्षीय बच्चे का जबरन खतना कर कबूल कराया इस्लाम



उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में फिर धोखा देकर जबरन इस्लाम कबूल करवाने का मामला सामने आया है। थाना नंदग्राम पुलिस ने आटो चालक रहमत हसन उर्फ गुड्डू उर्फ सबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि रहमत 10 माह पूर्व दो वर्षीय बच्चे के साथ बेसहारा घूम रही नंदग्राम निवासी महिला को सहारा देने के बहाने पीलीभीत के पूरनपुर स्थित अपने घर ले गया। यहां बच्चे का खतना कराया और इस्लाम कबूल करवा कर उसकी मां से जबरन निकाह कर लिया।



खुद को हिंदू बता कर पीड़िता को फंसाया
नंदग्राम में रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी शादी दिसंबर 2018 में हुई थी। तीन साल पहले पति छोड़ कर चला गया, तब वह गर्भवती थीं। वह मायके में आ गई और यहीं उन्हें बेटा हुआ। करीब 10 माह पूर्व बहनों से लड़ाई के बाद मां ने उन्हें घर से निकाल दिया। मोहन नगर चौराहे पर एक आटो चालक मिला, महिला ने उससे कुछ रुपये मांगे। चालक ने अपना नाम गुड्डू बताया और उसके पूछने पर पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई। उन्हें सहारा देने के बहाने एक सप्ताह अपनी बहन के घर रखा और एक सप्ताह बाद पूरनपुर ले गया। यहां उसके मुसलमान होने का पता चला।

पूरनपुर‌‌ में वह और उसके‌ परिजनों ने उस पर निकाह का दबाव बनाया। इन्कार करने पर बेटे को दो दिन तक बंधक बनाकर उसका खतना करा दिया, जिसके बाद उनसे जबरन निकाह किया। उन्हें छोड़कर वह गाजियाबाद लौट आया। दो माह पूर्व वह बेटे के साथ लौटीं तो झंडापुर में किराये के मकान में उनके साथ रहने लगा। खर्चा ना मिलने के कारण पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को संपर्क किया और नंदग्राम में ही किराए पर रहने लगीं।‌

Read Also  मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की



नंदग्राम में भी उसने उनके बच्चे का अपहरण का प्रयास किया और बीते दिनों ईद पर कपड़े दिलाने के बहाने उन्हें ले जाकर लोनी में मारपीट कर छोड़ दिया। उनके बच्चे को अगवा कर ले गया, जिसे बाद‌ में वह अपने साथ ले आईं। उसने रविवार को मोहन नगर चौराहे पर रोककर उनसे मारपीट व छेड़छाड़ की। घटनास्थल पर पहुंची थाना सादाबाद पुलिस ने आरोपित व उसके साथियों को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग की धारा में चालान किया था।

इस घटना के बाद पीड़िता के बहनोई ने हिंदू युवा वाहिनी से संपर्क किया।‌ हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा इस मामले में पीड़िता के पास पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीड़िता ने थाना नंदग्राम में शिकायत दी।

रहमत हसन के खिलाफ मारपीट, अंग भंग करने और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।‌ उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...