Google Analytics Meta Pixel हेलीकाप्टर हादसे में यूक्रेन के गृह मंत्री समेत 18 की मौत - Ekhabri.com

हेलीकाप्टर हादसे में यूक्रेन के गृह मंत्री समेत 18 की मौत

युद्धग्रस्त यूक्रेन में बुधवार सुबह हेलीकाप्टर दुर्घटना में देश के गृह मंत्री डेनीज मोनास्त्रिकी, उप मंत्री येवहेनी येनिन और उच्च अधिकारियों सहित 18 लोग मारे गए। दुर्घटना में 11 बच्चों सहित 25 लोग घायल हुए हैं। यह दुर्घटना राजधानी कीव के बाहरी इलाके में उस समय हुई जब कोहरे में डूबे शहर के हेलीपैड की ओर हेलीकाप्टर बढ़ रहा था। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

फ्रांस में बना सुपर प्यूमा हेलीकाप्टर कीव के बाहरी इलाके ब्रोवरी में गिरा। इससे हेलीकाप्टर में सवार सभी नौ लोगों की और जमीन पर मौजूद आठ लोगों की मौत हो गई। जमीन पर मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं जो एक किडरगार्टन स्कूल में आए थे। दुर्घटना के बाद हेलीकाप्टर का मलबा कीचड़ से भरे मैदान में काफी दूर तक फैल गया। हेलीकाप्टर का एक हिस्सा एक कार पर भी गिरा जो पूरी तरह बर्बाद हो गई। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने घटना पर दुख जताते हुए इसे भयंकर हादसा बताया है। हताहतों के बारे में स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। राष्ट्रपति ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

 

 

यूक्रेन की वायुसेना के प्रवक्ता यूरी इन्हात के अनुसार हेलीकाप्टर के गलती से मिसाइल या ड्रोन या तोप का निशाना बनने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। आकाश में कई तरह की गलतियां संभव हैं। कई हफ्तों की जांच के बाद दुर्घटना का कारण्ा स्पष्ट हो सकेगा। दुर्घटना के समय क्षेत्र में रूस का हवाई हमला होने का कोई संकेत नहीं मिला है। गृह मंत्री मोनास्त्रिस्की (42) पेशे से अधिवक्ता थे। 2021 में उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई थी।

Read Also  ढाका एयरपोर्ट पर भीषण आग, कई उड़ानें डाइवर्ट

 

पूर्वी यूक्रेन में भीषण लड़ाई, जेलेंस्की ने मांगे हथियार
पूर्वी यूक्रेन में भीषण लड़ाई जारी है। भीषण ठंड में जारी इस लड़ाई में बीते दो महीनों में दोनों पक्षों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है जबकि किसी को बड़ी जीत हासिल नहीं हुई है। रूसी सेना बाखमुट को निशाना बनाकर बड़े हमले कर रही है। यूक्रेन ने कहा है कि जल्द ही पश्चिमी देशों से मिलने वाले बड़े हथियारों से मुकाबले की स्थिति बदलेगी। इस बीच विश्व आर्थिक मंच की बैठक को वीडियो कान्फ्रेंसिग के जरिये संबोधित करते हुए राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लड़ने के लिए विश्व से हथियारों की मांग की है। कहा कि रूस से ज्यादा तेजी के साथ विश्व उसकी गतिविधियों का जवाब दे। इस बीच रूस ने युद्धविराम के सिलसिले में यूक्रेन के साथ निकट भविष्य में बातचीत की संभावना से इन्कार किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...